Aaj ka Rashifal: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी का दिन कुछ जातकों के लिए खास रहने वाला है। 7 मार्च बुधवार (7 March ka Rashifal) का दिन मकर और धनु राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है।
इन्हें नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनते दिख रहे हैं। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले 7 मार्च का दिन (Rashifal 07 March 2024) आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री से।
मेष राशि
दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। युवाओं को दिन अच्छा रहेगा। केरियर में आपको सफलता मिल सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपसे अधिकारी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मिलाजुला असर देखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। दिन आपके लिए खर्च भरा बीतेगा।
संबंधित खबर: Shani Sade Sati Dhaiya Charan: तीन चरण की होती है शनि की ढैया, किस चरण में क्या होता है, यहां जानें हर चरण का राज
वृष राशि-
इन जातकों का दिन कार्यालय में अच्छा बीतेगा। आपको नए काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है। जिसके चलते आपको मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वाहन आपको सावधानी चलाने की सलाह दी जा रही है। दुर्घटना का भय बना हुआ है।
मिथुन राशि-
आपके दिन परेशानी भरा हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला होगा। आपको नए कान्ट्रेक्ट मुनाफा दिला सकते हैं। जो लोग जॉब करते हैं उन्हें थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
युवाओं को बड़ों की सलाह लाभ दिला सकती है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही आपको वाणी पर भी संयम रखना होगा।
कर्क राशि-
इन जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं। व्यापारियों को सावधानी रखनी होगी। अगर आप व्यापार के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेंगे तो आपको मुनाफा होने के चांसेस ज्यादा रहेंगे। आपको भी वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। यातायात नियमों का पालन करेंगे तो परेशानी से बच पाएंगे।
सिंह राशि-
इस राशि के जातकों में शेयर मार्केट में पैसा लगाने वालों के लिए दिन अच्छा मुनाफा दिला सकता है। कार्यालय में आपसे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को दिन मुनाफा दिला सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।
कन्या राशि-
स्वास्थ्य के प्रति आपको लापरवाही भारी पड़ सकती है। खासतौर पर यदि आप डायबिटिक हैं तो आपको ये विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापारियों को आगे बढ़ने के लिए मेहनत करनी होगी। आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा सा गिफ्ट दे सकते हैं।
तुला राशि-
तुलाराशि के लिए बुरी संगत नुकसानदायक हो सकती है। आपको आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले अपनी संगति बदलनी होगी। बड़ों का सम्मान करेंगे आप जिंदगी से आगे बढ़ते जाएंगे। व्यापारियों को दिन मिलाजुला रहेगा।
वृश्चिक राशि-
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको मित्रों और बड़ों की मदद मुनाफा दिला सकती है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए जरुरी है आप आय—व्यय में संतुलन रखें। व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होंगी। युवाओं को दोस्तों का सहयोग केरियर में सहायता दिला सकता है।
धनु राशि-
दिन लाभ दिला सकता है। हो सकता है आपकी नौकरी में बदलाव हो जाए। आपको पदोन्नती के साथ—साथ इंक्रीमेंट मिल सकता है। यदि आप जमीन जायजाद से जुड़े काम करते हैं तो आपको दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। सुबह वॉक करने से लाभ होगा।
मकर राशि-
मकर राशि को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के संकेत मिल रहे हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको नए काम की शुरुआत लाभ दिला सकती है। दिन आपको लाभ दिला सकता है। युवाओं को दिन थकावट भरा बीत सकता है। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरुरुत है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।
कुंभ राशि
इन जातकों में युवाओं का दिन फालतू कामों में बीतेगा। इसलिए आपको समय का सदुपयोग करना सीखना होगा। कार्यालय में आपको सावधानी बरतनी होगी।
व्यापारियों के लिए दिन बड़ा मुनाफा दिला सकता है। इसलिए पारिवारिक जीवन भी खुशहाली भरा रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। हड्डियों की समस्या आपको हो सकती है।
मीन राशि-
अगर आप किसी साझेदारी के काम में हैं तो आपको पार्टनर की वजह से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए व्यापार में थोड़ा सतर्क रहना होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। अगर आपको ठंड से एलर्जी है तो आपको इससे होनी वाली चीजों से परहेज करना होगा।
संबंधित खबर:
Budh ka Gochar: 7 मार्च को बुध के गोचर से बढ़ेंगे अनाज के दाम! क्या कहता है ज्योतिष
Numerology Marriage Life: शादी की तारीख से जानें वैवाहिक जीवन का भविष्य, क्या है आपकी शादी की डेट
नोट। इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरुर ले लें।