हाईलाइट्स
-
हग डे 2024 आज
-
क्यों मनाते हैं हग डे
-
जानें जादू की झप्पी के मायने
Hug Day 2024: वेलेंटाइन वीक में 12 फरवरी को हग डे मनाया जा रहा है। हिन्दी में इस शब्द का अर्थ प्यार से गले लगाने से लिया जाता है। इसके लिए आजकल “जादू की झप्पी” (Jadoo ki Jhappi) शब्द भी काफी चलन में है।
चलिए जानते हैं कि आखिर हग डे की शुरुआत कब से हुई। साथ ही जानेंगे अलग-अलग तरह की “जादू की झप्पी” के क्या मतलब हैं।
हग डे का महत्व (Importance of Hug Day)
इस दिन लोग अपने चाहने वालों, अपने दिल के करीब लोगों और अपने पार्टनर को प्यार से गले लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि गले लगाने पर दिल को सुकून मिलता है। अपनी भावनाएं व्यक्त करने का भी यह एक अच्छा तरीका होता है।
ये दिन फिजिकल टच की तरह ही नहीं बल्कि एक भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के करीब आने के लिए भी खास माना जाता है। चलिए जानते हैं कि अलग-अलग हग (Hugs Meaning) और उनके अर्थ क्या हैं।
हग डे का इतिहास (History of Hug Day)
यह रिश्तों को मजबूत करने और भावनाओं को बढ़ावा देने में शारीरिक स्पर्श के महत्व की याद दिलाता है, हालांकि हग डे का कोई सटीक इतिहास स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जाता है कि यह 1980 के दशक में इसकी शुरुआत हुई थी। अब ये वेलेंटाइन वीक के एक दिन के रूप में भी चलन में आ गया है। यही कारण है कि लोग हग डे के दिन गले जरूर मिलते हैं।
अलग-अलग तरह से गले लगाने का अर्थ
बडी हग (Buddy Hug)
अपने दोस्तों को किए जाने वाले हग को बडी हग कहते हैं। इसमें दो लोग एक दूसरे के गले लगकर कंधे पर हाथ से थपकी देते हैं। इस तरह का हग हिम्मत बढ़ाने के लिए भी किया जाता है।
टाइट हग (Tight Hug)
टाइट हग (Tight Hug) उन्हें किया जाता है। जिनसे आप बेहद प्यार करते हैं और जिनके दूर जाने से डरते हैं। ये करीबी का एहसास कराता है। इसमें ऐसा लगता है जैसे आप दोनों एक दूसरे की धड़कनें सुन सकते हैं।
बैक हग (Back Hug)
पीछे से हग करना या बैक हग (Back Hug) का मतलब है। यह होता है कि मैं तुम्हारे साथ हमेशा हूं। इसे विश्वास भरा गले लगना भी कहा जा सकता है। पार्टनर इस तरह से एक दूसरे को गले लगाते हैं और कहने की कोशिश करते हैं कि मैं तुम्हें संभाल लूंगा।
साइड हग (Side Hug)
साइड हग उन लोगों से किया जाता है जिन्हें आप जानते तो हैं, लेकिन जिनसे आप बहुत ज्यादा करीब नहीं है। इस हग को पोलाइट और फ्रेंडली कहा जाता है। करीबी दोस्त और रोमांटिक पार्टनर पॉजिटिव एनर्जी के लिए इस तरह का हग कर सकते हैं।