Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • अन्य राज्य
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • अन्य राज्य
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news
Advertisement
Home टॉप न्यूज

Top Hindi News Today: दिल्ली समेत पूरे NCR में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग, मध्य प्रदेश में 12 IAS अफसरों का तबादला

Preeti Dwivedi by Preeti Dwivedi
August 10, 2024
in टॉप न्यूज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Top Hindi News Today: बंसल न्यूज डॉट कॉम के खास सेगमेंट ‘आज की बड़ी खबरें’ में पढ़िए खबरें फटाफट। इस सेगमेंट में आप देश-दुनिया की दिन भर की सभी प्रमुख खबरें ब्रीफ  फार्मेट में एक साथ एक ही जगह पर पढ़कर खुद को कम समय में अपडेट रख सकते हैं। पढ़िए सोमवार 22 जनवरी 2024 की बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें।

11.59 PM 

दिल्ली समेत पूरे NCR में लगे भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग 

Earthquake in Delhi: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सोमवार 22 जनवरी की देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत आ गए। वहीं कुछ लोग रात के समय भूकंप के बाद घरों से बाहर निकल आए।

10.42 PM

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, संजय दुबे नए गृह सचिव

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में अधिकारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी सरकार ने 12 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

बता दें, संजय दुबे को गृह सचिव, राजेश राजौरा को एनवीडीए का उपाध्यक्ष और मनीष सिंह को प्रमुख सचिव वित्त नियुक्त किया गया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में देर रात आदेश जारी किया है।

आदेश की कॉपी- 

10.39 PM

उज्जैन में शोभायात्रा के दौरान पथराव, दो लोग घायल, 6 पर केस दर्ज

उज्जैन। रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के मौके पर महकाल की नगरी उज्जैन में आज शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कुछ लोगों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। जिससे दो लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

9.40 PM

IPS आशुतोष प्रताप सिंह का तबादला, जनसंपर्क विभाग से भेजे गए पुलिस मुख्यालय

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में अधिकारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी में IPS आशुतोष प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया।  बता दें कि उन्‍हें जनसंपर्क विभाग से हटाकर DIG, पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया। गृह विभाग ने इस संबंध में देर रात आदेश जारी किया है।

8.33 PM 

नर्मदापुरम में शोभायात्रा के दौरान चार लोगों को लगा करंट, एक की मौत

नर्मदापुरम। श्‍हार में भगवान राम की शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि, बैंड-बाजे की गाड़ी बिजली के तारों से टकराने के कारण चार लोगों को करंट लग गया।

इसमें एक युवक की मौत हो गई। दो लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया। चारों घायल और बैंड गाड़ी ग्राम रायपुर की है।

7.52 PM 

छत्तीसगढ़ BJP ने आज रात साढ़े 9 बजे अचानक बुलाई बैठक, विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम पर होगी चर्चा

रायपुर। CG BJP Meeting: छत्तीसगढ़ में आज रात 9:30 बजे BJP की बड़ी बैठक होगी। बताया जा रहा है इस बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा होगी। पार्टी की इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव समेत कई बड़े दिग्‍गज शामिल होंगे।

सूत्रों से मिती जानकारी के मुताबिक बीजेपी बजट सत्र के पहले विधानसभा उपाध्यक्ष तय कर देगी। उपाध्यक्ष के लिए पुन्नू लाल, धर्मजीत सिंह का नाम सबसे आगे है।

7.20 PM

पीएम मोदी ने की ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय’ योजना की घोषणा, 1 करोड़ घरों पर लगेंगे सोलर पैनल

दिल्ली। PM Suryoday Scheme: अयोध्या से लौटते ही पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान कर दिया। पीएम मोदी ने सोलर पैनल योजना शुरू करने की घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय’ योजना के तहत देश के 1 करोड़  घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

6.25 PM

छत्‍तीसगढ़ में असम के सीएम को लेकर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, तानाशाही का आरोप

रायपुर। CG Congress News: छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है असम में राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोका गया है। साथ ही असम में भारज जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला किया। कांग्रेस ने असम सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।

5.30 PM 

MP में 23 जनवरी को कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले में हुई थी तोड़फोड़

भोपाल। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले मेंं तोड़फोड़ की गई। कांग्रेस ने इस का आरोप बीजेपी पर लगाया है। जिसको लेकर अब कांग्रेस जिला स्‍तर राहुल गांधी के काफिले पर हुए हमले को लेकर 23 जनवरी को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।

mp Congress news

4.00 PM 

MP सरकार और AIIMS भोपाल के बीच MOU, कैंसर ग्रसित गैस पीड़ितों का होगा फ्री इलाज

भोपाल।MP News: AIIMS भोपाल में अब कैंसर ग्रसित गैस पीड़ितों का फ्री इलाज किया जाएगा। AIIMS भोपाल और गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग मध्‍य प्रदेश के बीच MOU हो गया है।

बता दें कि, मध्य प्रदेश हाईकॉर्ट ने पिछली पेशी पर गैस राहत विभाग से इसके बारे में पूछा था। वहीं अगली पेशी 24 जनवरी को जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

2.20 PM

22 जनवरी 2024 ये कैलेंडर पर लिखी तारीख नहीं, ये नए काल चक्र का उद्गम है: PM Modi

PM Modi in Ayodhya Pran Pratishtha Live: यहां उपस्थित विश्व के कोने.कोने में जुड़े सभी भारतीयों को प्रणाम। आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतीक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। 22 जनवरी 2024 ये कैलेंडर पर लिखी तारीख नहीं , ये नए काल चक्र का उद्गम है। ये बात पीएम मोदी ने श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सदियों का धैर्य, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी की आप सभी को समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं। राम वर्तमान नहीं, राम अनंत काल हैं।

#WATCH | Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi says, "…In that period, the separation lasted only for 14 years…In this era, Ayodhya and the countrymen have endured hundreds of years of separation. Many of our generations have suffered this separation…" pic.twitter.com/ph9FLaxOXP

— ANI (@ANI) January 22, 2024

अभी गर्भगृह में ईश्वरीय चेतना का साक्षी बनकर आपके सामने उपस्थित हुआ है। आज कंठ अवरूद्ध है, मेरा शरीर अभी स्पंदित है। चित्त अभी भी उस पल में लीन है। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे। हमारे रामलाल अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है जो कृतित हुआ है इसकी अनुभूति देश और विश्व के कोने-कोने में राम भक्तों को हो रही होगी। ये क्षण अलौकिक है।

ये माहौल ये वातावरण, ये घड़ी, प्रभु राम का हम सभी पर आशीर्वाद है।  भूमि पूजन के बाद से प्रत्येक दिन उमंग और उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन नया विश्वास पैदा हो रहा है। आज नए सदियों के धैर्य की धरोहर मिली है। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है। आज से हजार साल बाद भी लोग आज के तारीख और पल की चर्चा करेंगे।

2.00 PM

कांगड़ा में गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर अदालत के फैसले पर शीर्ष अदालत ने लगाई रोक

Gaggal Airport in Kangra: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गग्गल हवाई अड्डे (Gaggal Airport in Kangra News) की विस्तार परियोजना पर रोक लगाने के अदालत के एक फैसले पर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को रोक लगा दी। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने नौ जनवरी को गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार पर रोक लगाने का आदेश दिया था। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने नौ जनवरी को कांगड़ा जिले में गग्गल हवाई अड्डे की विस्तार परियोजना मामले पर सुनवाई की अगली तारीख यानी 29 फरवरी तक रोक लगा दी थी। उच्च न्यायालय ने गग्गल हवाई अड्डा विस्तार प्रभावित समाज कल्याण समिति के सदस्यों द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया था। राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में अपील की थी।

1.55 PM

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तैयार पांच लाख लड्डू अयोध्या पहुंचे

Prasad Laddu from Ujjain to Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में तैयार किए गए पांच लाख लड्डू अयोध्या पहुंच गए हैं। इन्हें पांच ट्रकों में भरकर यहां से 19 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया था। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जुनवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि  इससे पहले एक-एक लाख लड्डुओं से भरे पांच ट्रक उज्जैन से भोपाल लाए गए थे। पांचों ट्रकों को रथ की शक्ल दी गई थी और उन्हें भगवान राम की तस्वीरों, फूलों आदि से सजाया गया था। उन्होंने बताया, ‘‘ रविवार की सुबह हमने इन ट्रकों को भक्तों को प्रसाद वितरण का जिम्मा संभाल रहे संगठन को सौंप दिया।’’

1.45 PM

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पटाखे की दुकान में विस्फोट, दो बच्चों की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को एक पटाखे की दुकान में हुए विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के केलावड़ा गांव में एक मकान की ऊपरी मंजिल पर पटाखे की एक दुकान में अचानक विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था की दुकान की छत उड़ गयी।

इस घटना में 12 वर्षीय हिमांशु और 14 साल के पारस की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चों के शव मलबे से निकाल लिए  गए हैं, वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल बिट्टू नाम के एक अन्य बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना उस वक्त हुई जब तीनों घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित पटाखों की दुकान में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घर के मालिक शादाब को हिरासत में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

1.40 PM 

हॉस्पिटल में एडमिट हुए सैफ अली खान, घुटने की सर्जरी, कंधे में भी है फ्रैक्चर

Saif Ali Khan in Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर को आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है. कहा जा रहा है कि उनके घुटने की सर्जरी की गई है. हालांकि सैफ को चोट कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. अस्पताल में सैफ के साथ उनकी एक्ट्रेस पत्नी करीना कपूर खान भी मौजूद हैं. 

सैफ अली खान फिलहाल साउथ की फिल्म देवारा में काम कर रहे हैं. इसमें वह भहीरा का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. इस फिल्म में जहान्वी कपूर भी हैं. इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. हो सकता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सैफ अली कान को चोट लगी हो, लेकिन अभी असल वजह सामने नहीं आई है. 

 

#WATCH | 'Aarti' of Ram Lalla idol underway at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/fEmJlKsDsF

— ANI (@ANI) January 22, 2024

1.00 PM

PM मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद की राम लला की पहली आरती

 

#WATCH | First visuals of the Ram Lalla idol at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya pic.twitter.com/E0VIhkWu4g

— ANI (@ANI) January 22, 2024

ram-lalla-ki-pahli-tasveer

हो गई राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा 

ram-lala-in-ayodhya

Prime Minister Narendra Modi, Uttar Pradesh Governor Anandiben Patel and Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya.#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/ZCzIpfBlE5

— ANI (@ANI) January 22, 2024

12.40  PM

चांदी का छत्र लेकर गर्भगृह में पहुंचे पीएम मोदी

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya to participate in the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony pic.twitter.com/yq6VLcFyCe

— ANI (@ANI) January 22, 2024

 

11.40  AM

असम में राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोका गया, भड़के कांग्रेस नेता

Rahul Gandhi in Asam: एक तरफ रामोत्सव की धूम मची हुई है। हर कोई रामलला के दर्शन के लिए जा रहा है। तो वहीं असम में राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोका गया है। जिस पर कांग्रेस नेता भड़क गए हैं। जिस पर उन्होंने कहा है कि मैंने क्या अपराध किया है, कि मैं नहीं कर सकता दर्शन।

11.10  AM

प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण पर रोक के तमिलनाडु सरकार के कथित आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Ayodhya Ram Mandir: तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Govt) के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है जिसके तहत उसने कथित तौर पर राज्य भर के मंदिरों में अयोध्या में भगवान राम की “प्राण प्रतिष्ठा” के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुप्रीम कोर्ट आज इस याचिका पर सुनवाई करने वाला है.

11.05 AM

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचे

PM Modi Reached in Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित यहां नवनिर्मित मंदिर में भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोमवार को अयोध्या पहुंच गए। प्रधानमंत्री मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मोदी राम मंदिर जाएंगे जहां वह ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’ समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह के बाद वह एक सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का कुबेर टीला जाने का भी कार्यक्रम है।

11.00 AM

प्राण-प्रतिष्ठा लाइव प्रसारण पर रोक के तमिलनाडु सरकार के कथित आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Ayodhya Pran Pratishtha: तमिलनाडु सरकार के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट (SC) में याचिका दायर की गई है जिसके तहत उसने कथित तौर पर राज्य भर के मंदिरों में अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

10.00 AM

पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे।

10.30 AM

Ram Mandir LIVE: भी पहुंचे राम मंदिर,  फ़िल्मी  सितारे माधुरी, अभिषेक और अमिताभ बच्चन पहुंचे अयोध्या 

ayodhya-ram-mandir-live-update

 

8.00 AM

बिलकीस बानो मामला: सभी 11 दोषियों ने गोधरा उप जेल में आत्मसमर्पण किया

Bilkis Bano Case: बिलकीस बानो मामले के सभी 11 दोषियों ने उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित समयसीमा का पालन करते हुए गुजरात के पंचमहल जिले की गोधरा उप जेल में रविवार देर रात आत्मसमर्पण कर दिया। स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक एन.एल. देसाई ने कहा, ‘‘सभी 11 दोषियों ने रविवार देर रात जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।’’उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में 11 दोषियों को गुजरात सरकार द्वारा सजा में दी गई छूट को रद्द करते हुए आठ जनवरी को अहम फैसला सुनाया था।

7.40 AM

मुंबई मैराथन में बुजुर्ग प्रतिभागी समेत दो लोगों की मौत, 22 को अस्पताल में भर्ती कराया

मुंबई से दुखद खबर है. जहां रविवार को आयोजित वार्षिक ‘टाटा मुंबई मैराथन’ के दौरान 74 वर्षीय एक बुजुर्ग समेत दो प्रतिभागी बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी  द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 22 प्रतिभागियों को शरीर में पानी की कमी होने और अन्य कारणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान कोलकाता के सुव्रदीप बनर्जी (40) और मुंबई के राजेंद्र बोरा (74) के रूप में हुई है।

7.30 AM

अयोध्या में सुबह 5.30 बजे खुल चुके हैं पट, स्नान के बाद हो रहा रामलला का श्रृंगार

Ayodhya Ram Temple: 500 वर्षों बाद आखिर आज वो दिन आ ही गया जिसका करोड़ों करोड़ हिंदुओं को इंतजार था। आज प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर (Ayodhya Ram Temple)  में विराजने जा रहे हैं। सोमवार सुबह 5.30 बजे अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Ayodhya Ram Temple)  का पट खुल चुका है। प्रभू की पुरानी मुर्ति को स्नान कराने के बाद उनका श्रृंगार हो रहा है। अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला कि जैसे पूजा की जाती रही उसी तरह उनका पूजन-अर्चन श्रृंगार और भोग राग होगा। कुछ देर में प्राण प्रतिष्ठा (Ayodhya Ram Temple) का शुभारंभ होगा। इस भव्य आयोजन पर आज बंसल न्यूज डिजिटल दिनभर आपको अपडेट्स देता रहेगा।

7.00 AM

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे लालकृष्ण आडवाणी

Ayodhya Ram Mandir: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। दरअसल ऐसी खबरें चल रही हैं कि आडवाणी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या नहीं जाएंगे। राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी आमंत्रित किया था। हालांकि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को देखते हुए आडवाणी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने की स्पष्ट जानकारी नहीं थी।

 

Preeti Dwivedi

Preeti Dwivedi

पत्रकारिता में 15 साल का अनुभव। डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी से 2007 में पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की। नवदुनिया, दैनिक भास्कर, तीनबत्ती न्यूज.कॉम में कार्य का अनुभव। एस्ट्रोलॉजी, यूटिलिटी और लाइफ स्टाइल की खबरों में विशेष रुचि। इस क्षेत्र में कई महिला सम्मान भी मिले। 2021 से बंसल न्यूज डिजिटल के साथ सीखने-सिखाने का सफर जारी है।

Next Post

Motivational Quotes: दिन की शुरुआत करें इन प्रेरणात्मक मोटिवेशनल कोट्स से, दिन होगा पॉजिटिव

Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

Trending Topics

  • Shajapur Tehsildar-Doctor Video
  • CG Congress Protest
  • UP Digital Health Report Service
  • High Security Registration Plates
  • Gwalior viral video
  • Chandan Mishra Murder
  • Gold Price Today 19 July 2025
  • Uttar Pradesh Monsoon
  • Business Idea
  • Jio Recharge Plans
  • ChatGPT Agent
  • Aaj ka Rashifal
  • Vakri Shani Effect
  • Weekly Horoscope 2025
  • Agniveer Bharti 2025
  • Ajab Gajab Sawan

Popular Categories

  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • यूटिलिटी
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • देश-विदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • लखनऊ

Latest News

  • Rajsekhar Pairi Space Mission: छत्तीसगढ़ के राजशेखर पैरी भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान, अमेरिकी कंपनी ने मिशन के लिए किया चयन
  • ARP-SRG allowance increased: यूपी में प्राइमरी स्कूलों के ARP और SRG को बड़ी सौगात, छह साल बाद वाहन भत्ता ₹2000 बढ़ा
  • UP Bijli Bill Sudhar Camp 2025: बिजली सेवाओं में अब गैरजरूरी कागजों की जरूरत नहीं, 21-22 जुलाई को लगेंगे कैंप
  • CG High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही मामले में एक साथ नहीं चल सकती आपराधिक केस और विभागीय जांच
  • UP Rojgaar Mela 2025: लखनऊ में इस दिन रोजगार मेला, हर महीने 25000 रुपए पाने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन
  • MP Civil Judge Bharti 2022: जल्द जारी होगा मध्यप्रदेश सिविल जज भर्ती 2022 का रिजल्ट, सुप्रीम कोर्ट ने दी परमिशन
  • Indore-Mumbai Superfast Tejas: MP की पहली सुपरफास्ट तेजस इंदौर-मुंबई के बीच चलेगी, सप्ताह में 3 दिन संचालन, 21 से बुकिंग
  • Attack On Forest Team Guna: गुना में अतिक्रमण रोकने गई फॉरेस्ट टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, गाड़ी छोड़कर भागे अधिकारी
  • Varanasi Bribery Case:वाराणसी विकास प्राधिकरण के 3 अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, टिन शेड लगाने के लिए मांगी घूस
  • Bhopal Power Cut: भोपाल में रविवार को 30 क्षेत्रों में बिजली कटौती, सुभाष नगर, एकतापुरी और पंचवटी में रहेगा असर
  • Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ के इस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
  • Pilibhit School Holiday: पीलीभीत के स्कूलों में इस कारण हुई छुट्टी घोषित, जानें कबतक रहेंगे स्कूल बंद
  • Ladli Behna Yojana: योजना से काटे गए बहनों के नाम जोड़े जाएं, 21 साल की बहनों को भी मिले लाभ, विधायक ने CM को लिखा पत्र
  • Ajab Gajab: सावन में बिना कपड़ों के रहती हैं इस गांव की महिलाएं, सालों से करती आ रही हैं ऐसा, जानें क्या है वजह
  • Gwalior viral video: कार के बोनट पर युवक को घसीटने वाला एसआई लाइन अटैच, DGP ने मामले में लिया संज्ञान, जानें पूरा विवाद
  • UP Digital Health Report Service: योगी सरकार की बड़ी पहल! अब घर बैठे मिलेगी लैब जांच रिपोर्ट

    Quick Links

    • About Us
    • Advertise with us
    • News Letter
    • Contact us
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Grievance Redressal Policy
    • Sitemap

    Download Our App

    Categories

    • टॉप न्यूज
    • टॉप वीडियो
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • अन्य राज्य
    • एजुकेशन-करियर
    • देश-विदेश
    • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • वेब स्टोरी
    • शॉर्ट्स
    • यूटिलिटी
    • लाइफस्टाइल
    • करियर टिप्स

    News Letter & Social Media

    Social Media
    • facebook-logo
    • insta-logo
    • twitter-logo
    • linkdin-logo
    • youtube-logo
    @2025-2026 बंसल ग्रुप द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।
    • होम
    • टॉप न्यूज
    • टॉप वीडियो
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • इंदौर
      • उज्जैन
      • ग्वालियर
      • चंबल
      • जबलपुर
      • रीवा
      • शहडोल
      • नर्मदापुरम
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • बिलासपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • सरगुजा
      • कोरबा
      • अंबिकापुर
      • रायगढ़
      • जगदलपुर
      • भिलाई
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • मेरठ
      • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
      • आगरा
      • मथुरा
      • अयोध्या
      • प्रयागराज
      • गोरखपुर
      • वाराणसी
      • मुरादाबाद
      • बरेली
    • अन्य राज्य
      • राजस्थान
      • महाराष्ट्र
      • दिल्ली
      • बिहार
      • पंजाब-हरियाणा
      • जम्मू-कश्मीर
      • प.बंगाल
      • गुजरात
    • देश-विदेश
    • राशिफल-शुभ मुहूर्त
      • आज का राशिफल
      • ज्योतिष
      • पंचांग-शुभ मुहूर्त
    • वेब स्टोरी
    • शॉर्ट्स
    • यूटिलिटी
    • लाइफस्टाइल
    • अन्य
      • एजुकेशन-करियर
      • करियर टिप्स
      • बजट 2025
      • जॉब्स अपडेट
      • रिजल्ट्स
      • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
      • धर्म-अध्यात्म
      • बिज़नेस-फायनेंस
      • एक्सप्लेनर
      • टेक-ऑटो
      • ट्रैवल-टूर
      • चुनाव 2025
      • खेल
      • खाना-खजाना
      • विचार मंथन
      • फोटो गैलरी
      • महाकुंभ 2025

    © 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.