Weightloss Morning Smoothie: सर्दियों में घर पर अच्छे स्वादीस्ट व्यंजन और खानपान की वजह से आपका वजन आसानी से बढ़ जाता है। कई लोग अक्सर वजन घटाने के लिए केवल एक्सरसाइज और व्यायाम करते हैं।
लेकिन सर्दियों में सुबह उठकर व्यायाम करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन आप सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसे असरदार ड्रिंक्स का सेवन कर सकतें हैं। जो आपके वजन को घटाने में मदद कर सकतें हैं।
मैंगो और चिया सीड्स स्मूदी
सर्दियों में आप मैंगो और किया सीड्स की स्मूदी का सेवन कर सकतें हैं। इसे बनाने के लिए आपको 2 चम्मच चिया सीड्स, 1.5 चम्मच बादाम का दूध, 2 केले, 2 कप मैंगो चंक्स को अच्छे से पीस लीजिए। आप फ्रोजन फ्रूट्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसके बाद आप इसे सुबह नाश्ते में पी सकते हैं। यह स्मूदी आपको दिन भर की फाइबर की जरूरत को पूरा करेगी।
दालचीनी और स्ट्रॉबेरी स्मूदी
इस स्मूदी को बनाने के लिए आपको पका हुआ केला, 1 कप स्ट्रॉबेरी (फ्रोजन या फ्रेश), 1 कप लो फैट दही, आधा कप संतरे का सर, 1 चम्मच शहद और आधा छोटा चम्मच पिसी दालचीनी को एक साथ ब्लेंड करना है।
इसके बाद आप इसे थोड़ा ठंडा करके। आधे घंटे के अंदर इसका सेवन कर लें। इस स्मूदी में एंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज भी होती हैं जो बहुत ही ज्यादा फायदा पहुंचा सकती हैं।
बनाना ओटमील स्मूदी
आपको केले हर सीजन में मिल जाएंगे। जिससे आप इस स्मूदी का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटे कप में ओट्स 5 मिनट पानी में भिगोने हैं।
इसके बाद मिक्सर में 2 बड़े केले और ओट्स ,4-6 खजूर, पसंद के ड्राइफ्रूट्स, 1 चम्मच शहद और 1 कप नॉर्मल या चिल्ड मिल्क डालकर मिश्रण बना लें।