Home Plant Vastu Tips: घर के सदस्यों की सफलता-असफलता की बात हो या फिर सुख-शांति हो, व्यक्ति की किस्मत और मेहनत के साथ-साथ कहीं न कहीं वास्तु भी इस पर असर डालती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें लगाने से आपके घर की सुख-शांति भंग हो सकती है। जिन्हें आपको भूलकर भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। क्या कहता है वास्तु।
घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे
खजूर का पेड़
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार घर के आंगन में खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इसे लगाना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि इसे लगाने से आपके घर में पर कर्ज बढ़ सकता है।
इमली का पेड़
वास्तु के अनुसार इमली का पेड़ घर में नहीं लगना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। जिससे घर में डर और भय का माहौल बनता है।
पीपल-बबूल का पौधा
ज्योतिष के साथ-साथ वास्तु में भी पीपल और बबूल का पौधा घर में लगाना अच्छा नहीं माना जाता। कहते हैं इसके घर में लगे होने पर वाद-विवाद बढ़ सकता है। साथ ही नकारात्मकता का माहौल बन सकता है।
सूखे पेड़-पौधे
वास्तु के अनुसार घर में सूखे पेड़-पौधों नहीं रहना चाहिए। इन्हें न रखना आपकी सुख-शांति के लिए अच्छा होता है। यदि आप ऐसा करने हैं तो आपके जीवन में उदासी लाती है। साथ ही नकारात्मकता को भी बढ़ाती है।
बोनसाई के पौधे
वास्तु के अनुसार बोनसाई के पौधों को घर में रखना भी अशुभ होता है। क्योंकि ये पौधे आपकी तरक्की और प्रमोशन में रुकावट डाल सकते हैं। अन्य पौधों की तरह ही ये नकारात्मक भी बढ़ा सकते हैं।
मेहंदी के पौधा
कहते हैं मेहंदी के पौधा भी घर में रखना शुभ नहीं होता है। क्योंकि इससे आपके घर की सुख-शांति भंग हो सकती हे।
कांटेदार पौधे
अगर आपने घर में कांटेदार पौधे लगाए हैं तो उन्हें आज ही बाहर निकाल फेंके। क्योंकि ये कांटेदार पौधे को भी घर के आसपास नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे तनाव का माहौल बन सकता है और आपसी मतभेदों को बढ़ा सकते हैं। यह सभी नियम वास्तु शास्त्र के प्रेरणा स्त्रोतों पर आधारित हैं और इसे अपनी सुविधा के लिए बदला जा सकता है, इसलिए सबसे अच्छा है कि आप इन नियमों का पालन करने से पहले एक वास्तु शास्त्री से सलाह लें।
Home Plant Vastu Tips, vastu tips for home plant, vastu shastra, vastu tips, vastu tips in hindi, home plant vastu tips in hindi, plant vastu