WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

G20 Summit 2023 Updates: G20 शिखर सम्मेलन का आगाज, जानें आज क्या होगा खास?

Bansal news by Bansal news
September 9, 2023-4:58 AM
in टॉप न्यूज
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

G20 Summit 2023 Updates: G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सम्मेलन दिल्ली में आज से 10 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत पहुंच चुके हैं।

देश पूरे जोर-शोर से सभी मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। मेहमान सम्मेलन में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सम्मेलन के दौरान जिन होटलों में मेहमान ठहरेंगे वहां सुरक्षा का पहरा और सख्त कर दिया गया है। शिखर सम्मेलन नए अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसे भारत मंडपम के नाम से भी जाना जाता है।

जी20 में शामिल हुआ अफ्रीकी संघ, सभी सदस्य देशों ने मोदी का प्रस्ताव किया स्वीकार

अफ्रीकी संघ को जी20 का सदस्य बनाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्ताव इस प्रभावशाली समूह के सभी सदस्य देशों ने शनिवार को स्वीकार कर लिया। इसी के साथ ‘ग्लोबल साउथ’ का यह प्रमुख समूह दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया।

मोदी ने विश्व नेताओं की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कहा, ‘आप सभी के समर्थन से, मैं अफ़्रीकी संघ को जी20 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।’ इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर कोमोरोस संघ के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी को जी20 मंच की मेज पर उनकी सीट तक ले गए।

मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन आयोजन स्थल पर विश्व नेताओं का किया स्वागत 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में विश्व नेताओं का शनिवार सुबह स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवीला आयोजन स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल थे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी यहां प्रगति मैदान में नवनिर्मित सम्मेलन स्थल पर पहुंचीं। मोदी ने जिस जगह पर विश्व नेताओं का स्वागत किया उसके ठीक पीछे 13वीं शताब्दी की प्रसिद्ध कलाकृति कोणार्क चक्र की प्रतिकृति स्थापित की गयी है। इस चक्र को समय, प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।

भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ समावेशी विकास का वैश्विक खाका: मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम-एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य’ टिकाऊ, समावेशी और मानव केंद्रित विकास का वैश्विक खाका है। जी20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘नयी दिल्ली में 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे जी20 देशों के प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों, अतिथि देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का हार्दिक स्वागत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम-एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य’ टिकाऊ, समग्र तथा मानव केंद्रित विकास का वैश्विक खाका है।

मैं जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे सभी भागीदारों के इस दृष्टिकोण को हकीकत में बदलने के सभी प्रयासों के सफल रहने की कामना करती हूं।’’ भारत जी20 अध्यक्षता के दौरान समावेशी विकास, डिजिटल नवाचार, जलवायु लचीलापन और वैश्विक स्वास्थ्य पहुंच जैसे विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

इस समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

मोदी ने जी20 नेताओं का हाथ मिलाकर स्वागत किया, पृष्ठभूमि में कोणार्क चक्र ने बढ़ाई शोभा

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ पहुंचे विश्व नेताओं से हाथ मिलाकर शनिवार को उनका स्वागत किया और इस दौरान पृष्ठभूमि में ओडिशा के पुरी स्थित सूर्य मंदिर के कोणार्क चक्र की प्रतिकृति ने स्वागत स्थल की शोभा बढ़ाई। कोणार्क चक्र का निर्माण 13वीं शताब्दी में राजा नरसिम्हादेव-प्रथम के शासनकाल में किया गया था। कुल 24 तीलियों वाले इस पहिये को तिरंगे में भी दर्शाया गया है। यह चक्र भारत के प्राचीन ज्ञान, उन्नत सभ्यता और वास्तुशिल्प उत्कृष्टता का प्रतीक है।

इस चक्र का घूमना ‘कालचक्र’ के साथ-साथ प्रगति और निरंतर परिवर्तन का प्रतीक है। यह लोकतंत्र के पहिये का एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो लोकतांत्रिक आदर्शों के लचीलेपन और समाज में प्रगति को लेकर प्रतिबद्धता दर्शाता है।प्रधानमंत्री मोदी विश्व के शीर्ष नेताओं की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह यहां स्थित जी20 शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

इस दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल सहित अन्य अधिकारी उनके साथ थे।

जर्मनी के चांसलर शोल्ज, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार सुबह नयी दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का स्वागत किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत कई नेता शुक्रवार को ही सम्मेलन के लिए नयी दिल्ली पहुंच गए थे।

सभी नेताओं का हवाई अड्डे पर परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया और वे शनिवार को शिखर सम्मेलन परिसर ‘भारत मंडपम’ में एकत्रित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि वह उनसे हाल में जोहानिसबर्ग में मिले थे।मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे जी20 शिखर सम्मेलन में उनसे (लूला डा सिल्वा) फिर से मिलने का मौका पाकर खुशी हुई। विभिन्न विषयों पर उनके विचारों को जानने की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा हूं।’’

जी20 नेता यहां 9-10 सितंबर को समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत जी20 के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसके बाद ब्राजील यह जिम्मेदारी संभालेगा। जी20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

आयोजन स्थल पर ‘शिल्प बाजार’ में भारत के विविध वस्त्रों, हस्तशिल्प का प्रदर्शन

दक्षिण भारत की साड़ियों से लेकर पूर्वोत्तर की हस्तनिर्मित वस्तुओं तक – भारत के समृद्ध और विविध सांस्कृतिक उत्पादों को यहां जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर गौरवपूर्ण स्थान मिला है। सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ के परिसर में स्थापित ‘शिल्प बाजार’ में ताज महल और जनजातीय कलाओं की एक संगमरमर की प्रतिकृति भी प्रदर्शित की जा रही है।

प्रतिनिधियों और अन्य आगंतुकों को ‘एक जिला, एक उत्पाद’ और जीआई-टैग वाली वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे भारत के हस्तशिल्प उत्पाद दिखाए जाएंगे। यह प्रतिनिधियों को स्थानीय रूप से प्राप्त उत्पादों को खरीदने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

जी20 इंडिया के विशेष सचिव मुक्तेश परदेसी ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बाजार में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उत्पाद प्रदर्शित किये गये हैं। प्रदर्शनी में जी20 लोगो और थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम – वन अर्थ’, वन फैमिली, ‘वन फ्यूचर’ लगा असम का ‘गमोसस’ प्रदर्शित किया गया है। अन्य राज्यों के उत्पादों के अलावा तमिलनाडु की रेशमी साड़ियां और बिहार की मधुबनी कला-मुद्रित कपड़े भी प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं।

भारत मंडपम में इन विदेशी मेहमानों का हुआ आगमन

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ स्कॉल्ज, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग, स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे, नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायद अल नाहयान, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, IMF (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा दिल्ली के प्रगति मैदान में G20 समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम में पहुंच गए हैं।

G20 को G21 बनाने पर भारत का फोकस

एबीपी न्यूज को सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारत का फोकस जी20 को जी21 बनाने पर है। अफ्रीकन देश के ग्रुप को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। पीएम मोदी अफ्रीकन देश के ग्रुप को फोर्मली ज्वाइन करने पर बात करेंगे। अगर ऐसा होता है तो जी20 बढ़कर इस बार जी21 हो जाएगा।

नहीं आए स्पेन के राष्ट्रपति

स्पेन की वित्त मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस भारत मंडपम पहुंच गई हैं। भारत आने से पहले स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोरोना संक्रमित हो गए। उनकी जगह वाइस प्रेसिडेंट नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस समिट में शामिल होंगे।

जर्मनी से द्विपक्षीय बातचीत के मुद्दे

आज दोपहर बाद भारत की जर्मनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है। इस वार्ता के मुद्दे होंगे- सबमरीन डील, रूस-यूक्रेन युद्ध, अनाज सप्लाई चेन, आतंकवाद, सोलर एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, क्लीन एनर्जी तकनीक, फिनटेक, UPI/RuPay आदि।

भारत मंडपम में राष्ट्रप्रमुखों का आगमन

G20 के तमाम विदेशी नेताओं और प्रतिनिधियों का दिल्ली के प्रगति मैदान में आना शुरू हो गया है। पीएम मोदी सभी विदेशी मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं।

दोपहर बाद जापान से द्विपक्षीय बातचीत

आज दोपहर बाद जापान से भारत की द्विपक्षीय बातचीत होगी। सुरक्षा सहयोग, रूस-यूक्रेन मुद्दे पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है। QUAD के जरिये चीन पर लगाम लगाने पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा आतंकवाद और खुफिया सूचनाओं का लेन-देन भी मुद्दा है।

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पहुंचे भारत

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी भारत पहुंच गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया।

चीन के साथ नहीं होगी द्विपक्षीय बातचीत

सूत्रों से जानकारी मिली है कि जी20 समिट के दौरान चीन के साथ द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी।

पीएम मोदी पहुंचे भारत मंडपम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे भारत मंडपम पहुंच गए हैं। पीएम के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकरा अजीत डोभाल भी पहुंचे। अब थोड़ी देर में दुनियाभर से भारत आए तमाम मेहमानों का भी यहां पहुंचना शुरू हो जाएगा।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के बहुत अच्छे इंतजाम‘

जी20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था पर दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने कहा, ‘सुरक्षा व्यवस्था के बहुत अच्छे इंतजाम किए गए हैं। बहुत सारी एजेंसियां एकसाथ मिलकर काम कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की कई यूनिट एकत्रित होकर काम कर रही हैं।’

अग्निशमन विभाग के कर्मचारी समिट की तस्वीरें नहीं कर सकते शेयर

दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) ने एक आधिकारिक निर्देश जारी कर जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नियुक्त अपने कर्मियों को कार्यक्रम स्थल या सुरक्षा पास की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं करने का निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है, “जी20 शिखर सम्मेलन के संबंध में ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे जी20 आयोजन स्थलों, सुरक्षा पास, वाहन पास की तस्वीरें न लें और सोशल मीडिया के माध्यम से किसी के साथ फोटो साझा न करें।”

भारत मंडपम में पिथोरा कला जनजातीय पेंटिंग

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित परेशभाई जयंतीभाई राठवा ने भारत मंडपम में G20 प्रदर्शनी में पिथोरा कला जनजातीय पेंटिंग का प्रदर्शन किया। पद्मश्री से पुरस्कृत परेशभाई जयंतीभाई राठवा ने कहा, यह पेंटिंग हमारे समाज के पिथोरा देवता के नाम पर है। यह कला संस्कृति करीब 12,000 साल पुरानी है। इस कला को जानने वाले अब सिर्फ 5-6 परिवार बचे हैं और मैं पिछले 30 साल से यह करता आ रहा हूं और नए बच्चों को भी इसकी शिक्षा दे रहा हूं। इंडोनेशिया में हुई G20 में प्रधानमंत्री मोदी ने मेरी बनाई पिथोरा पेटिंगे को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को गिफ्त की थी।

मल्लिकार्जुन खरगे को रात्रिभोज का न्योता नहीं!

आज रात्रिभोज में पूर्व प्रधानमंत्रियों और विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई लोगों को न्यौता दिया गया है। ममता बनर्जी, स्टालिन, हेमंत सोरेन, नीतीश कुमार शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हो सकते हैं। भाजपा शासित राज्य, एनडीए के मुख्यमंत्री रात्रि भोज में शामिल होंगे। हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे को न्यौता नहीं दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों ने कहा, राज्यसभा में विपक्ष का नेता का पद, केंद्रीय मंत्री के समकक्ष और संवैधानिक पद है फिर भी खरगे को न्योता नहीं है।

जी20 नेताओं के सम्मान में आज राष्ट्रपति देंगी रात्रिभोज

जी20 समिट में पहुंचे नेताओं के सम्मान में आज रात्रिभोज है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में डिनर की मेजबानी करेंगी। G20 के स्पेशल सचिव मुक्तेश परदेशी के मुताबिक, रात्रिभोज में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। यहां कई रेयर इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल होगा। युवा और दिव्यांग संगीतकार प्रोगाम पेश करेंगे। डिनर में दो पूर्व प्रधानमंत्री, विपक्षी दलों के कुछ मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे। स्वास्थ्य कारणों से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और एच।डी। देवेगौड़ा नहीं पहुंच पाएंगे।

 ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा

राष्ट्रपति भवन में आज ‘चेंज ऑफ गार्ड’ समारोह नहीं होगा। जी20 शिखर सम्मेलन की वजह से ये फैसला लिया गया है। ये समारोह एक सैन्य परंपरा है।

दिल्ली राजघाट की बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने राजघाट की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी है। G20 में हिस्सा लेने आए विदेशी मेहमान महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचेंगे। यमुना नदी में भी पुलिस पेट्रोलिंग टीम तैनात है।

दिल्ली में आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा

दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आज से आगाज हो रहा है। भारत पहली बार समिट की मेजबानी कर रहा है। दिल्ली में बैठकों और मेहमानों का पहुंचने का दौर जारी है। पूरी दिल्ली में आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा है। दिल्ली पुलिस के 50 हजार जवान तैनात हैं। इसके अलावा सेना और NSG गार्ड भी तैनात है।

G20 समिट के लिए बनाए गए कमांड कंट्रोल सेंटर पूरी तरह तैयार है। होटल से लेकर सम्मेलन तक प्रतिनिधियों की आवाजाही पर सेंटर की पैनी नजर रहेगी। ट्रैफिक कंट्रोल और प्रदूषण नियंत्रण पर भी नजर रहेगी।

जी20 समिट में दुनिया के कौन-कौन नेता कर रहे शिरकत

* अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

*ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक

*जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा

* चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग

* रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

* इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

* कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो

* फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों

* ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज

* जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज

* दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल

* दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा

* तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन

* बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना

* मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ

* अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज

* कोमोरोस के राष्ट्रपति और अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी

* ओमान के उप प्रधानमंत्री सैय्यद फहद बिन महमूद अल सैद

* मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी

* संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

* संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस

* अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा

* विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा

सुबह 10 बजे से G20 समिट की होगी शुरुआत

9 और 10 सितंबर को दो दिन चलने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत तैयार है। भारत मंडपम में सुबह 10 बजे से सम्मेलन की शुरुआत होगी। पीएम मोदी 10।15 उद्घाटन भाषण देंगे। शिखर सम्मेलन के अलावा प्रधानमंत्री मोदी आज ब्रिटेन, जापान, जर्मनी और इटली के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे से 3 बजे तक चलेगा मुलाकातों का सिलसिला चलेगा।

1..जी20 समिट की मेजबानी कर रहा है भारत, ये रहा मिनट टू मिनट कार्यक्रम

2..सुबह 9.30 से 10.30 बजे- बैठक स्थल भारत मंडपम पर नेताओं का आगमन। ग्रुप फोटो सेशन

3..पीएम मोदी सुबह 10.15 बजे के करीब उद्घाटन भाषण देंगे

4..सुबह 10.30 से 1.30 बजे- बैठक का पहला सत्र ‘One earth’ शुरू होगा

5..दोपहर 1.30 से 3 बजे बजे- पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शॉल्त्स और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे

6..दोपहर 3 से 4.45 बजे- बैठक का दूसरा सत्र ‘One family’ शुरू होगा

7..शाम 7 से रात 8 बजे- राष्ट्रपति मुर्मू डिनर की मेजबानी करेंगी

8..रात 8 से 9.15 बजे- डिनर के बाद नेताओं की बातचीत

भारत के लिए G-20 कैसे गेमचेंजर होगा?

  • भारत सुपर पावर बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ेगा

 

  • दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने में भारत को मदद मिलेगी

 

  • ग्लोबल साउथ में हिंदुस्तान का कद और ज्यादा ऊंचा होगा

 

  • चीन और पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पक्ष मजबूत होगा

 

  • आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दुनिया के ताकतवार देशों का साथ मिलेगा

 

G20, G20 summit, G20 Summit India, G20 Summit 2023, G20 Summit Live,  G20 Summit,  G20 Summit Live,  G20 Summit 2023,  G20 Summit in Delhi,  US India bilateral talks, G20 Live

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की चेतावनी, जानें अन्य राज्य के मौसम का हाल

G20 Summit 2023 Updates: स्पेन के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित, जी20 शिखर सम्मेलन में नहीं लेंगे हिस्सा

Chandrababu Naidu Arrest: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, करप्शन से जुड़े मामले में CID ने की कार्रवाई

Aaj Ka Panchang: आर्द्रा नक्षत्र और व्यतिपात योग में कब से लग रहा है राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

9 सितंबर का इतिहास है बेहद खास, आज ही के दिन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को दिया गया था यह दर्जा, पढ़ें

 

Bansal news

Bansal news

Related Posts

छत्तीसगढ़

G20 Summit In CG: आज से दो दिवसीय G-20 सम्‍मेलन शुरू, देश-विदेश के 50 से अधिक डेलीगेट्स होंगे शामिल; छत्तीसगढ़िया थीम पर सजी सड़कें

September 18, 2023-4:18 AM
टॉप न्यूज

G-20 Summit 2023: दिल्ली पुलिस के साथ ग्रैंड डिनर करेंगे पीएम मोदी, जानें कब और कहां

September 13, 2023-11:59 AM
लाइफस्टाइल

G20 Summit 2023 Indian Outfit: विदेशी मेहमानों में दिखा भारतीय परिधानों का क्रेज, देखें तस्वीरों में यहां

September 11, 2023-10:07 AM
देश-विदेश

G20 Summit: पवार ने जी20 में चांदी के बर्तन का इस्तेमाल करने के लिये सरकार पर हमला बोला, कही ये बात

September 11, 2023-5:03 AM
Load More
Next Post

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लोगों के काम और जीवनशैली में आएंगे बदलाव, मिलेगा अधिकारियों का सहयोग, जानें अपना राशिफल

आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: सिंह का दिन रहेगा खास, वृश्चिक के लिए हनुमान मंदिर में चोला चढ़ाना होगा शुभ, कन्या-तुला दैनिक राशिफल

August 16, 2025-3:37 PM
Bhopal Love Story
इंदौर

Bhopal News: 28 वर्षीय युवती का नाबालिग पर आया दिल, BF बना भगा ले गई, दोनों वापस लौटे तो मां बोली- बहू तो बनेगी लेकिन…

August 16, 2025-3:03 PM
Bitcoin Price Hits 1 Crore
टॉप न्यूज

Bitcoin Price Hits 1 Crore: करोड़पति बना बिटकॉइन, कीमत 1 करोड़ पार! जानें इसका सबसे बड़ा रहस्य, आखिर किसने बनाया?

August 16, 2025-2:22 PM
आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: धनु का आज का दिन होगा खास, मकर के लिए शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना होगा शुभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

August 16, 2025-2:19 PM
टॉप वीडियो

CG में धान पर सियासी घमासान, ‘पोर्टल खुल नहीं रहा है….पंजीयन हो नहीं रहा’…. किसान परेशान – बैज

August 16, 2025-2:12 PM
अन्य राज्य

SBI ने बढ़ाई होम लोन की ब्याज दरें: अब ग्राहकों को 8.70% तक चुकाना होगा ब्याज, घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को झटका

August 16, 2025-1:33 PM
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.