MP Elections 2023: ग्वालियर। मध्यप्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर विधानसभा सीट (क्र. 15) से कांग्रेस के प्रद्युम्न सिंह तोमर 92055 वोट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी बीजेपी के जयभान सिंह पवैया हराया, जिन्हें 71011 वोट मिले। जीत-हार में वोटों का अंतर 21,044 रहा।
बतादें कि कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे थे। वहीं 173257 मतदाताओं ने (62.57%) मतदान किया। इसमें से 93670 पुरुष मतदाताओं ने और 79584 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
2020 में नेता वही, लेकिन पार्टी बदली
2020 में मध्यप्रदेश की सियासत में हुए उलटफेर में प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस साथ छोड़ दिया और बीजेपी में शामिल होगए। साथ ही उपचुनाव में कांग्रेस के सुनील शर्मा को 33,123 वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
विधानसभा चुनाव 2023 में 276918 वोटर अपना नेता चुनेंगे। इन मतदाताओं में पुरुष मतदाता-1,49,817 और महिला मतदाता-127090 व थर्ड जेंडर मतदाता-11 हैं।
विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम
2018 में ग्वालियर विधानसभा सीट पर कांग्रसे ने दर्ज की थी। कांग्रेस के प्रद्युम्न सिंह तोमर बीजेपी के जयभान सिंह पवैया को हराकर विधानसभा पहुंचे। यहां 2018 के चुनाव परिणाम में शीर्ष पर रहे उम्मीदवारों की जानकारी दी जा रही है।
प्रद्युम्न सिंह तोमर – 92055
जयभान सिंह पवैया- 71011
इ. सावित्री कटारिया- 4596
अनिल कुमार गुप्ता- 402
कुलदीप बाथम- 1742
नोटा को मिले वोट- 1109
ये भी पढ़ें:
MP Elections 2023 के दिग्गज, जानिए पूर्व सीएम कमलनाथ के बारे में खास बातें
MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय…