WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news

ऐप डाउनलोड करें:

Download Our App Download Our App

Delhi Yamuna Flood: यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 1978 का रिकॉर्ड, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार अलर्ट

Bansal news by Bansal news
August 11, 2024
in भारत
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली इस समय बाढ़ की चपेट में है। आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर पहुंच गया।

लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना में पानी बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। निचले इलाकों में रहने वाले 16 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर 3 से 4 फीट पानी भरा है। बाढ़ के चलते निगम बोध घाट बंद कर दिया गया है। ‘लोहा पुल’ इलाके में लोग घरों और मंदिर की छतों पर रहने के लिए मजबूर हैं। कल दोपहर 1 बजे यमुना नदी बाढ़ के उच्चतम रेकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गई थी। आज यमुना का पानी बढ़ने के चलते जीटी करनाल रोड पर पानी आ गया, जिससे ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ। कश्मीरी गेट पास निचले इलाकों में भी पानी भर गया है।

सड़क पर कई जगहों पर घुटने तक पानी है। दिल्ली के कई इलाकों में आज ट्रैफिक स्लो है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसूनी बारिश के दौरान यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। 45 साल बाद यहां नदी के जलस्तर ने 208 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है।

केंद्रीय जल आयोग (CWC) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर बुधवार (12 जुलाई) सुबह चार बजे 2013 के बाद पहली बार 207 मीटर के निशान को पार कर गया। यह शाम चार बजे तक बढ़कर रिकार्ड 207।71 मीटर के निशान तक पहुंच गया। रात 11 बजे यह बढ़कर 208।08 मीटर हो गया और गुरुवार (13 जुलाई) सुबह आठ बजे तक इसके 208।30 मीटर तक पहुंचने की आशंका है।

#WATCH दिल्ली: हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया।

वीडियो सिविल लाइन्स इलाके से है। pic.twitter.com/isIeihQDc2

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023

दिल्ली सरकार के मुताबिक, रात 11 बजे के आसपास का यमुना का जलस्तर केंद्रीय जल आयोग की ओर से 13 जुलाई को सुबह 4 से 6 बजे तक की अवधि के लिए लगाए गए 207।99 मीटर के अनुमान से ज्यादा है।

पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर में इजाफा

सरकार ने बताया कि पुराने रेलवे पुल पर रात 10 बजे बढ़ोतरी दर्ज की गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इससे पहले 1978 में दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207।49 मीटर पहुंचने का रिकॉर्ड था। बुधवार रात 9 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 207।95 मीटर दर्ज किया गया। इससे पहले रात 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से 1,47,857 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

यमुना के जलस्तर में लगातार इजाफे के चलते नदी के किनारे वाले कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आपात बैठक बुलानी पड़ी।

#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण 'लोहा पुल' के आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। pic.twitter.com/PUEAzPaxj0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023

 

राहत-बचाव के काम में लगाई गईं 45 नावें

दिल्ली सरकार ने बताया कि बोट क्लब से संबंधित 17 नावें और सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग से संबंधित 28 नौकाएं जागरूकता, निकासी और बचाव के काम के लिए ड्यूटी पर लगाई गई हैं। कुल 45 नावों को उतारा गया है। वहीं, सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात की गई हैं।

ग्रेटर नोएडा: यमुना नदी का लगातार बढता जा रहा जलस्तर। मकनपुर लतीफपुर समेत क्षेत्र के कई गांव तक पहुंचा पानी। ग्रामीण मिट्टी लगाकर पानी को रोकने का कर रहे प्रयास।@NBTDilli @UPNBT @UPGovt @dmgbnagar pic.twitter.com/ULGbJ2qDDN

— Siddharth Agarwal 🇮🇳 (@siddharth2596) July 13, 2023

निचले इलाकों में एमसीडी ने की इतने स्कूलों की छुट्टी

दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने गुरुवार (13 जुलाई) को निचले इलाकों के कुछ स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है, जिनकी कक्षाएं छात्रों के लिए ऑनलाइन तरीके से चलाई जाएंगी।

एमसीडी की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ”दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए एमसीडी के शिक्षा विभाग ने सिविल लाइंस जोन के निचले इलाकों में 10 स्कूलों, शाहदरा दक्षिण जोन के 6 स्कूलों और शहादरा उत्तर जोन के एक स्कूल को 13 जुलाई को बंद रखने का फैसला किया है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।”

संवेदनशील इलाकों में लगाई गई धारा 144

दिल्ली में यमुना नदी के आसपास के इलाकों में बने मकान और बाजारों में पानी घुसने के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। बाढ़ जैसे हालात के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में बुधवार को धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। इस धारा के तहत चार से ज्यादा लोगों के एक ही स्थान पर एकत्रित होने पर रोक होती है।

सीएम केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

दिल्ली सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। जल स्तर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुचने के बाद, केजरीवाल ने केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया कि यमुना का जलस्तर और न बढ़े।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में, केजरीवाल ने अनुरोध किया, ‘‘यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी सीमित गति में छोड़ा जाए।’’ केजरीवाल ने गृह मंत्री शाह का ध्यान आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन की ओर आर्कषित करते हुए लिखा कि दिल्ली कुछ हफ्तों में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। हम सबको मिलकर दिल्ली के लोगों को इस स्थिति से बचाना होगा।’’

सीएम केजरीवाल की लोगों से अपील

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना में बढ़ते हुए जलस्तर के मद्देनजर निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत जगह खाली करने की अपील की है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं निचले इलाकों में रहने वाले सभी लोगों से वहां से हटने का आग्रह करता हूं क्योंकि पानी का स्तर अचानक बढ़ जाएगा और आपका जीवन खतरे में पड़ सकता है।’’

यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46m पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें।

जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को evacuate कर रहे हैं। वहाँ रहने वालों से…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 13, 2023

 

दिल्ली परिवहन निगम मुख्यालय में जलजमाव

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आईटीओ के पास स्थित दिल्ली परिवहन निगम मुख्यालय में जलजमाव हो गया। वहीं इसके कर्मचारियों को कार्यालय आने के लिए पानी से होकर आना पड़ा। स्थानीय विधायक अजय महावर ने कहा कि उत्तरपूर्वी दिल्ली के गांधी मेंडू और उस्मानपुर गांवों में बाढ़ का पानी चार फुट से ऊपर हो गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

राजस्व मंत्री आतिशी ये बोलीं

राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार नदी के तटबंधों को मजबूत कर रही है और लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बाहर निकाल रही है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक सलाह जारी करके लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा और निचले इलाकों में जाने को लेकर आगाह किया।

हर बार देखा जाता है कि लोग अपना घर छोड़ कर जाना नहीं चाहते लेकिन जान जरूरी है।

सभी से हाथ जोड़ कर विनती है कि वो Relief Camp में या किसी अपने रिश्तेदार के पास चले जायें।

दिल्ली सरकार ने खाने-पीने, टॉयलेट समेत सभी प्रबंध किए हैं।

– CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/yMRxZKqIYG

— AAP (@AamAadmiParty) July 12, 2023

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

प्राधिकरण की ओर से जारी सलाह में कहा गया है कि यमुना नदी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, इसलिए लोगों को बिजली के तारों से दूर रहना चाहिए और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करना चाहिए।

पुराने रेलवे पुल को किया गया बंद

यमुना का जलस्तर सोमवार रात 206 मीटर के निशान को पार कर गया था, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा और सड़क और रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया। दिल्ली के जलमंत्री सौरभ भारद्धाज ने मीडिया को बताया कि दिल्ली सरकार स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘हम हालात पर नजर रख रहे हैं और सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुलाई बैठक

अधिकारियों ने कहा कि मजनू का टीला और वजीराबाद के बीच के हिस्से सहित व्यस्त रिंग रोड के कुछ हिस्सों में जलभराव के कारण यातायात बाधित हो गया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है।

क्यों बढ़ रहा यमुना का जलस्तर?

‘साउथ एशिया नेटवर्क ऑन डैम्स, रिवर्स, पीपुल’ (एसएएनडीआरपी) के सहायक समन्वयक भीम सिंह रावत ने दिल्ली में यमुना के जलस्तर में अभूतपूर्व वृद्धि के लिए गाद जमने के कारण नदी तल के ऊंचा होने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, ‘‘गाद की सफाई नहीं होना, वजीराबाद से ओखला तक के 22 किलोमीटर के हिस्से में 20 से अधिक पुल और तीन बैराज पानी के बहाव को बाधित करते हैं।।।’’

एक अधिकारी ने कहा कि ऊपरी जल ग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण नदी में जलस्तर बढ़ा है। उत्तर-पश्चिम भारत में सप्ताहांत में लगातार बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में ‘भारी से अत्यधिक भारी’ वर्षा दर्ज की गई है।

#WATCH दिल्ली: लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वीडियो 'लोहा पुल' के पास के इलाके का है। pic.twitter.com/B5Gu9EgrfO

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2023

लोगों ने बताई समस्या

यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने से नोएडा सेक्टर 135 मे बनी गोशाला में भरा पानी। काफी गाय गौशाला में फंसी। @JagranNews @myogiadityanath @dmgbnagar pic.twitter.com/pdN03X15a3

— Manish Tiwari (@manishktiwari81) July 13, 2023

निचले इलाकों से परिवार समेत किसी तरह फुटपाथ पर आकर शरण लिए लोगों ने  बताया कि उन्हें खाना बनाने में समस्या आ रही है। एक महिला ने कहा कि वह चूल्हा जलाने के लिए लकड़ियों को पहले गरम कर रही हैं, फिर खाना बना पाएंगी। वहीं एक महिला ने बताया कि उसके गैस चूल्हे में पानी भर गया है।

#DelhiFlood: यमुना का जलस्तर रेकॉर्ड लेवल पर बढ़ने के बाद कश्मीरी गेट तक पहुंचा पानी pic.twitter.com/HWzjZMPpOk

— Amit Singh 🇮🇳❣️ (@KR_AMIT007) July 13, 2023

गीता कालोनी के पुल पर एक शख्स ने बताया कि पीने का पानी नहीं है, टेंट के लिए मदद मांगी लेकिन नहीं मिली। उसने कहा कि उससे वहां से जाने के लिए बोला गया। शख्स ने बताया कि एक पुलिसवाले ने आकर सर्विस रोड से हटने के लिए कहा है। शख्स ने कहा, ”बरसात आ जाएगी तो कहां जाएंगे?” उसने कहा, ”दरियागंज से एक-एक बाल्टी पानी लेकर आए तब खाना बना है। हम तो रह लेंगे भूखे लेकिन बच्चे कहां जाएंगे।”

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने पर यातायात परामर्श जारी

रामर्श के अनुसार आईपी ​​फ्लाईओवर और चंदगी राम अखाड़े के बीच महात्मा गांधी मार्ग, कालीघाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी मार्ग, और वज़ीराबाद ब्रिज तथा चंदगी राम अखाड़े के बीच बाहरी रिंग रोड पर यातायात बाधित है। इसमें कहा गया है कि यात्रियों को इन मार्गों से बचने और अन्य मार्गों से यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है।

परामर्श में कहा गया है कि गैर-नियत व्यावसायिक वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें पूर्वी तथा पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। व्यावसायिक वाहनों का मार्ग मुकरबा चौक से बदला जाएगा इसके अलावा मुकरबा चौक और वजीराबाद पुल के बीच किसी भी व्यावसायिक वाहन को आने जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परामर्श के अनुसार, व्यावसायिक वाहनों को सराय काले खां से अन्य मार्ग पर भेजा जाएगा।

सराय काले खां और आईपी फ्लाईओवर के बीच ऐसे किसी भी वाहन को आने जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गाजीपुर बॉर्डर तथा अक्षरधाम से भी उनके मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। अक्षरधाम और सराय काले खां के बीच भी ऐसे किसी वाहन को आने जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यमुना नदी के नजदीक स्थित सड़कों का इस्तेमाल न करें: केजरीवाल

मुना में जलस्तर के 208.48 मीटर तक बढ़ने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को लोगों को नदी के आसपास की सड़कों का इस्तेमाल न करने को कहा। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुंच गया है। बढ़ते हुए जलस्तर के कारण, पानी यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है।

आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जायें। जिन आबादी वाले इलाकों में पानी भरा है, वहां से लोगों को निकाला जा रहा है। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें। लोगों की जान बचाना सर्वाधिक जरूरी है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपात स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें।’’

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में प्रभावित इलाकों में स्कूल बंद रहने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है वहां पर सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद किए जा रहे हैं।’’ दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया है, जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्रिमंडल और अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के आवास कार्यालय हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उन्हें दिल्ली सचिवालय में पानी भरने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वे स्थिति को लेकर यातायात पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं। राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसलिए वहां यातायात रोक दिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) के एक आदेशानुसार, जल स्तर अत्यधिक बढ़ने के कारण गीता कॉलोनी में शमशान घाट को बंद कर दिया गया है। वहीं उफनती हुई यमुना नदी का पानी आईटीओ तक पहुंच गया, जो पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग है। इसके अलावा बोट कॉलोनी, गीता कॉलोनी, गांधी नगर के कुछ हिस्से, अशोक नगर और पांडव नगर जैसे इलाके भी जलमग्न हो गए। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

‘ओल्ड रेलवे ब्रिज’ पर नदी का जलस्तर बुधवार रात 208 मीटर के निशान को पार कर गया था और बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक बढ़कर 208.48 मीटर तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें :

Delhi Rain News: दिल्ली के इन एरिया में आज भी बंद रहेंगे स्कूल, बच्चे को भेजने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर

MP Weather Update: किसानों की बढ़ी टेंशन! एमपी से गुजर रही है मानसून द्रोणिका दिखाएगी असर

 Draupadi Murmu Visit MP: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का ग्वालियर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Aaj ka Rashifal: धन-सम्मान-प्रेम के मोर्चे पर सफल होंगे 5 राशि के लोग, जानिए कैसा रहेगा आज का भविष्यफल

Kedarnath Yatra: भोलेनाथ की भक्ति का दीवानापन, छत्तीसगढ़ से केदारनाथ के लिए पैदल निकल पड़े 4 युवक

 

Bansal news

Bansal news

Related Posts

Weather Update
अन्य राज्य

Weather Update: दिल्ली, MP-CG समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

December 28, 2024
टॉप न्यूज

Weather Forecast: इन दो राज्यों में आंधी-पानी की चेतावनी, Delhi-NCR में फिर बदला मौसम, जानें IMD का अलर्ट 

August 10, 2024
टॉप न्यूज

Weather Havoc: मौसम का कहर! तेलंगाना से लेकर उत्तराखंड तक बारिश से तबाही

August 11, 2024
भारत

Delhi Yamuna Water Level: दिल्ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, NDRF और SDRF की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश

August 11, 2024
Load More
Next Post

MP News: मिशन 2023 के लिए बीजेपी बनाएगी मेगा प्लान, 16 और 17 जुलाई को होगी बड़ी बैठक

इंदौर

इंदौर में भारी बारिश से हालात बिगड़े: 6 सितम्बर को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र बंद, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

September 5, 2025
Surguja DPS School Punishment Case
छत्तीसगढ़

टॉयलेट जाने पर मिली सजा: सरगुजा के डीपीएस स्कूल में कक्षा 2 की बच्ची से कराया 100 बार उठक-बैठक, अस्पताल में भर्ती

September 5, 2025
टेक-ऑटो

Tata Motors: 22 सितंबर से टाटा की कारें होंगी 1.50 लाख तक सस्ती Tiago, Altroz, Nexon से लेकर Safari तक मिलेगा बड़ा फायदा

September 5, 2025
टॉप वीडियो

आज का मुद्दा: मोहन का ‘रावण’ वार, पटवारी का पलटवार, कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की नसीहत

September 5, 2025
CG News
कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक हादसा: पुलिसकर्मियों के तीन बेटों की तालाब में डूबकर मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

September 5, 2025
जबलपुर

Jabalpur Ration Scam: गरीबों का गेहूं चावल खा गए अधिकारी, अब 33 लोगों पर FIR, जबलपुर में 2.20 करोड़ का PDS राशन गायब

September 5, 2025
Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

bansal logo
  • About us
  • Terms & Conditions
  • Advertise With Us
  • Contact us
  • Grievance Redressal Policy
  • Privacy Policy
  • Site Map
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • भारत
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • भारत
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • MORE
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.