हरदा। MP Harda Car Accident: मध्यप्रदेश के हरदा में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। जिसके बाद कार में सवार 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना टिमरनी के ग्राम पोखरनी, नोसर के बीच की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार का टायर फटने से वह पेड़ से टकराई। जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज लगी कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल पाया। इस दौरान उनकी जलकर मौत हो गई। फिलहाल सभी मृतकों की शिनाख्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
6 महीने पहले हुई थी शादी Harda Car Accident
प्राथमिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार सभी मृतक ग्राम वरकला चार खेड़ा निवासी हैं। सभी की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इसमें से मृतक राकेश की 6 माह पहले शादी हुई थी। जिसकी ससुराल नसरुल्लागंज क्षेत्र में थी।
मृतकों की ये हुई पहचान
1अखिलेश पिता महेश कुशवाहा
2 राकेश पिता महेश कुशवाहा
3 श्रीमती शिवानी पति राकेश कुशवाहा
4 आदर्श पिता गोलू चौधरी