मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक बड़ी बस दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से 4 यात्रियों की मौत की खबर है वहीं कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई यह बस भोपाल से नीमच जा रही थी।
दलोदा थाना क्षेत्र की घटना
मंदसौर में एक तेज रफ्तार निजी यात्री बस रविवार को महू नीमच हाईवे दलोदा के समीप खाई में पटल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी तरफ जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों का इलाज जारी
बताया गया कि यह बस भोपाल से नीमच जा रही थी। इस दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत होने की सूचना है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। यह हादसा दलोदा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सड़क किनारे खाई में जा गिरी बस
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बस तब हादसे का शिकार हुई जब वह भोपाल से नीमच के लिए जा रही थी। दलौदा थाना क्षेत्र में बस अचानक डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी। वहां से गुजर रहे रागीरों ने बस में फंसे यात्रियों को निकालने में मदद की।
शव पीएम के लिए भेजे गए
बस हादसा होने के बाद मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने इसकी सूचना देते हुए 108 एंबुलेंस को बुलाया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जिन चार लोगों की मौत हुई उनके शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें-
IPL 2023 Final: आज है आईपीएल का ग्रैंड फिनाले, पंड्या मारेंगे बाजी या धोनी दिखाएंगे कमाल, जानिए
Earthquake News: कई राज्याें में भूकंप के तेज झटके, पंजाब और हरियाणा तक हिली धरती