Maharashtra 10th 12th Results Date 2023: इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र के 10वीं और 12वीं के नतीजों को लेकर सामने आ रही है जहां पर 12वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा को लेकर बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके चलते नतीजे 25 मई को घोषित किए जाएगे।
बोर्ड की ओर से मिली जानकारी
आपको बताते चले कि, महाराष्ट्र बोर्ड से बारहवीं कक्षा के नतीजे कल, 25 मई, 2023 को दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। जिसे लेकर परिणाम की तारीख और समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई तो वहीं पर छात्रों को सलाह दी गई कि, वे है कि वे मुख्य आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें।
इतने परीक्षार्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
आपको बताते चले कि, महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2023 के लिए लगभग 15,77,256 छात्रों ने नामांकन किया, जिसमें 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां परीक्षा दे रही थीं। एचएससी परीक्षा के लिए लगभग 14 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बता दें कि, परिणाम की घोषणा के बाद एसएससी वार्षिक परीक्षा में असफल होने वाले छात्र पूरक परीक्षा 2023 में उपस्थित होने के पात्र होंगे।