Bansal news
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • अन्य राज्य
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
  • होम
  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • सरगुजा
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • रायगढ़
    • जगदलपुर
    • भिलाई
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • मेरठ
    • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
    • आगरा
    • मथुरा
    • अयोध्या
    • प्रयागराज
    • गोरखपुर
    • वाराणसी
    • मुरादाबाद
    • बरेली
  • अन्य राज्य
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • दिल्ली
    • बिहार
    • पंजाब-हरियाणा
    • जम्मू-कश्मीर
    • प.बंगाल
    • गुजरात
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • आज का राशिफल
    • ज्योतिष
    • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • वेब स्टोरी
  • शॉर्ट्स
  • यूटिलिटी
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • एजुकेशन-करियर
    • करियर टिप्स
    • बजट 2025
    • जॉब्स अपडेट
    • रिजल्ट्स
    • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
    • धर्म-अध्यात्म
    • बिज़नेस-फायनेंस
    • एक्सप्लेनर
    • टेक-ऑटो
    • ट्रैवल-टूर
    • चुनाव 2025
    • खेल
    • खाना-खजाना
    • विचार मंथन
    • फोटो गैलरी
    • महाकुंभ 2025
Bansal news
Advertisement

PM Modi Bhopal Vande Bharat Inauguration: 6 हजार रेलवे स्टेशन वाईफाई, 900 रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी का काम पूरा

Bansal News by Bansal News
April 1, 2023-11:58 AM
in मध्यप्रदेश
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (PM Modi Bhopal Vande Bharat Inauguration ) को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करने से पहले पीएम मोदी ने अपने भाषण में कई बातें कही। पीएम ने सबसे पहले मध्य प्रदेश में दो दिन पहले हुए मंदिर हादसे को लेकर दुख जताया। इसके बाद उन्होने कांग्रेस पर हमला बोला। मोदी ने कहा कि देश में कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने में लगे है। इतना ही नहीं पीएम ने कहा कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए कुछ लोग देश के अंदर तो कुछ देश के बाहर बैठकर इस काम में लगे है। लेकिन ऐसे लोग ये नहीं जानते कि भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच है, इसीलिए ये लोग बौखला गए हैं।

 pm modi mp visit
pm modi mp visit

 

तुरंत कार्रवाई की जाती है
पीएम मोदी रानी कमलापति स्टेशन पर दूसरी बार पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन  (Bhopal Vande Bharat Inauguration 2023 )को रवाना किया और अपने उद्बोधन में कहा कि पहले लोगो को रेलवे से बहुत शिकायतें थी ,लेकिन आज समय बदल गया है। समय बदलने के साथ साथ लोगों की शिकायतें भी दूर हो गई है। आज रेलवे दिनरात यात्रियों की सेवा में लगा है इसके साथ साथ समय पर ट्रेनों का संचालन और यात्रियों का प्लेटफार्म पर हर तरीके  सुविधाएं मिल रही है। अब सफर के दौरान अगर किसी यात्री को शिकायत होती है तो उसकी तुरंत कार्रवाई की जाती है।

 

pm modi
pm modi

अब रेलवे के विकास को नए आयाम मिलेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में कहा कि इंदौर मंदिर हादसे में मृत लोगों को श्रद्धांजलि देता हूँ वंदे भारत लोगों की आय बढ़ाने का माध्यम बनेगी। इतने कम अंतराल में दूसरी बार देश का पीएम यहां आया। कमलापति रेलवे स्टेशन पर इतिहास दर्ज हुआ। पहले की सरकारें तुस्टीकरण में व्यस्त रहीं ।पिछली सरकारों ने जनता की संतुष्टि पर ध्यान नहीं दिया। राजनीतिक लाभ के लिए रेलवे विकास को बलि चढ़ाया। पिछली सरकारों ने रेलवे का विकास नहीं किया साल 2014 से पहले रेलवे की खबरें दिल दहला देती थीं। अब रेलवे के विकास को नए आयाम मिलेंगे।

 

cm shivraj and pm modi
cm shivraj and pm modi

 

नई वंदे भारत ट्रेन इसी संकल्प का हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मध्यप्रदेश निरंतर विकास की गाथाएँ लिख रहा है। खेती, उद्योग, गरीबों के लिए घर, हर घर जल से नल, गेहूँ उत्पादन आदि अनेक क्षेत्रों में प्रदेश अग्रणी है। पहले बीमारू कहा जाने वाला राज्य आज हर क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। हमें विकसित भारत में मध्यप्रदेश की भूमिका को और बढ़ाना है। नई वंदे भारत ट्रेन इसी संकल्प का हिस्सा है।

इतने कम अंतराल में किसी रेलवे स्टेशन पर दोबारा किसी कार्यक्रम में आया

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि आधुनिक भारत में नई व्यवस्था, नई परंपरा बन रही है। वंदे भारत ट्रेन नए भारत की उमंग और तरंग का प्रतीक है। यह भारत की आधुनिकतम ट्रेन है, जिसके लोकार्पण का मुझे सौभाग्य मिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई प्रधानमंत्री इतने कम अंतराल में किसी रेलवे स्टेशन पर दोबारा किसी कार्यक्रम में आया है। मैं पहले रानी कमलापति स्टेशन के लोकार्पण पर आया था और आज वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहा हूँ।

स्कूली बच्चों से बातचीत की

प्रधानमंत्री  मोदी ने राज्यपाल  मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। इससे पहले प्रधानमंत्री  मोदी ने ट्रेन के प्रथम कोच में जाकर स्कूली बच्चों से बातचीत की। प्रधानमंत्री  मोदी ने ड्राइविंग कैब के क्रू मेम्बर्स के साथ भी संवाद किया। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन तथा रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

संतुष्टि के लिए कार्य कर रही है

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें वोट बैंक के तुष्टीकरण की नीति अपनाती थी। हम देशवासियों के संतुष्टिकरण पर ध्यान दे रहे हैं। पहले की सरकार एक ही परिवार को प्रथम परिवार मानती थी और गरीब मध्यम वर्गीय परिवारों पर ध्यान नहीं देती थी। हमारी सरकार हर भारतीय परिवार के कल्याण और संतुष्टि के लिए कार्य कर रही है।

तकनीकी का प्रयोग कर शिकायतों का निराकरण किया

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि भारतीय रेल सामान्य भारतीय परिवार की सवारी है। पुरानी सरकारों ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते रेलवे का आधुनिकीरण नहीं किया। वर्ष 2014 तक नॉर्थ ईस्ट रेलवे से नहीं जुड़ा। हमारी सरकार आने के बाद हमने उसे रेलवे से जोड़ा और रेलवे का कायाकल्प किया। आज भारत का रेल नेटवर्क दुनिया का श्रेष्ठ नेटवर्क है। पहले हजारों मानवरहित फाटक थे, जहाँ आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती थी। आज पूरा ब्रॉडगेज मानव रहित, फाटक मुक्त है। रेल यात्री सुविधा को हमने मेड इन इंडिया कवच प्रणाली से लैस किया है। तकनीकी का प्रयोग कर शिकायतों का निराकरण किया गया है।

900 रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी का काम पूरा

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि हमने “वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट” योजना से कारीगरों के कपड़े, कलाकृतियों, पेंटिंग्स, बर्तन इत्यादि का विक्रय के लिए पूरे भारत में 600 से अधिक आउटलेट रेलवे स्टेशन पर खोले हैं, जिसका लाभ आज लाखों लोग ले रहे हैं। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया गया है, 6 हजार रेलवे स्टेशन वाईफाई है और 900 रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी का काम पूरा हो गया है। वंदे भारत ट्रेन पूरे भारत में सुपरहिट रही है और हर कोने से इन्हें चलाने की माँग आ रही है।

प्रधानमंत्री  मोदी ने कहा कि रेलवे के बजट में भी रिकॉर्ड वृद्धि की जा रही है। वर्ष 2014 से पहले मध्यप्रदेश का रेलवे बजट औसतन 600 करोड़ रूपए हुआ करता था, जो अब बढ़ कर 13000 करोड़ हो गया है। मध्यप्रदेश सहित देश के 11 राज्यों में रेलवे ट्रेक का शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिफिकेशन हो गया है। इलेक्ट्रिफिकेशन की रफ्तार वर्ष 2014 से पहले 600 किलोमीटर प्रति वर्ष थी, अब वह बढ़कर 6000 किलोमीटर प्रति वर्ष हो गई है।

प्रधानमंत्री  मोदी ने दी है प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के सौभाग्य का फिर से उदय हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी फिर से हमारे प्रदेश पधारे हैं। जो कभी पिछली सरकारों में गंदे और बदबू मारते हुए रेलवे स्टेशन होते थे, उनको वर्ल्ड क्लास शानदार रेलवे स्टेशन में बदला गया है, यह मोदी विजन है। प्रधानमंत्री मोदी पहली बार आए तो हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन किया गया, और आज यह वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बना है। इस बार प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे रहे हैं। इससे हम भोपाल से दिल्ली कम समय में पहुँच सकेंगे।

प्रधानमंत्री  मोदी ने दिया स्वदेशी का मंत्र

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पिछली सरकारों ने हमें विदेशी तंत्र दिया था। प्रधानमंत्री  मोदी ने देश को स्वेदशी का मंत्र दिया है। वंदे भारत रेल पूरी तरह से स्वदेशी है। भोपाल में लगे फौजी मेले में प्रदर्शित युद्ध पोत, टैंक और अन्य उपकरण भी स्वदेशी हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मोदी विजन का चमत्कार है। उनके नेतृत्व में पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। वंदे भारत ट्रेन ही नहीं शानदार हाई-वे, साढ़े चार लाख लम्बी सड़कें मध्यप्रदेश की धरती पर बनी हैं। सिंचाई क्षमताओं का विस्तार हुआ है, 98 लाख गरीबों को मकान, 82 लाख गैस कनेक्शन, 80 लाख किसानों को सम्मान निधि, एक करोड़ 15 लाख लोगों को राशन, 3 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड और 25 लाख लोगों का मुफ्त इलाज दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ मध्यप्रदेश भी बदल रहा है। मुख्यंमत्री चौहान ने कहा कि धीरे-धीरे नशे पर नियंत्रण भी मोदी विजन का ही एक मंत्र है। इस दिशा में आज 1 अप्रैल से मध्यप्रदेश में शराब की दुकानों के साथ चलने वाले अहाते बंद कर दिये गये हैं।

रानी कमलापति स्टेशन आधुनिकीकरण

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री  मोदी ने रेलवे में अभूतपूर्व परिवर्तन किए है। विशेष रूप से मध्यप्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के परिणाम स्वरूप बहुत विकास हुआ है। प्रधानमंत्री  मोदी ने देश भर में वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का संकल्प लिया था। इस संकल्प की सिद्धि में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का महत्वपूर्ण स्थान है। इस स्टेशन के आधुनिकीकरण से जो अनुभव प्राप्त हुए उसके आधार पर प्रधानमंत्री  मोदी ने पूरे देश में 1200 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में छोटे-बड़े कुल 80 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम जारी है। जनता को अधिक से अधिक सुविधाएँ मिलें, यह डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है। केन्द्रीय रेल मंत्री  वैष्णव ने मध्यप्रदेश में रेलवे प्रोजेक्टस में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना।

मध्यप्रदेश के सौभाग्य के सूर्य का फिर से उदय हुआ

वहीं इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के सौभाग्य के सूर्य का फिर से उदय हुआ है। आज फिर से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी पधारे हैं, मैं प्रदेश की साढ़े 8 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। जब प्रधानमंत्री जी पहली बार आए थे, तब हबीबगंज का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन किया गया था और आज वह वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बन गया है और इस बार प्रधानमंत्री जी वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे रहे हैं।

निःशुल्क राशन दिया जा रहा है
सीएम शिवराज ने कहा कि ये प्रधानमंत्री का ही विजन हैए जिन्होंने पूरे देश को बदला है, मध्यप्रदेश को भी बदला है। ना केवल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बल्कि शानदार हाईवे, 4 लाख किमी. सड़कें मप्र की धरती पर बनी हैं। प्रदेश में सिंचाई की क्षमताओं का विस्तार हुआ है। ये भी प्रधानमंत्री जी का विजन है। 58 लाख गरीबों को पक्के मकान, 82 लाख गैस कनेक्शन, 80 लाख किसानों को पीएम सम्मान निधि और 1 करोड़ 15 लाख गरीबों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है.

बंसल ग्रुप द्वारा तैयार वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति स्टेशन से  देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किए ,रानी कमलापति स्टेशन पर पीएम मोदी का यह  दूसरा दौरा था। इससे पहले पीएम मोदी ने वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रानी कमलापति रेलवे का उद्घाटन 15 नवबंर 2021 को किया था। इसके बाद 1 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी मध्यप्रदेश की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किए इस रेलवे स्टेशन को तैयार करने वाला   मध्यभारत के सबसे बड़े  बंसल ग्रुप ने तैयार किया है। बंसल ग्रुप देश के अलग अलग क्षेत्रों में अपनी भूमिका निभाता आ रहा है। आपको बता दें कि इस स्टेशन पर जैसे ही यात्री पहुंचते है तो वो इसकी तारीफ करते नहीं थकते। एयरपोर्ट जैसा दिखने वाला इस स्टेशन पर यात्री सेल्फी लेना नहीं भूलते। जब से यह स्टेशन तैयार हुआ है तब से सोशल मीडिया पर इस स्टेशन की खुबसूरती छाई रहती है।

Bansal News

Bansal News

Next Post

Vande Bharat : भोपाल से नई दिल्ली का इतना होगा वंदे भारत ट्रेन का किराया, जाने पूरी जानकारी

Whatsapp Icon चैनल से जुड़ें

पढ़ें

देखें

  • टॉप न्यूज
  • टॉप वीडियो
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियरर
  • चंबल
  • सागर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • शहडोल
  • नर्मदापुरम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • बस्तर
  • सरगुजा
  • कोरबा
  • अंबिकापुर
  • रायगढ़
  • जगदलपुर
  • भिलाई
  • अन्य राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • बिहार
  • पंजाब-हरियाणा
  • जम्मू-कश्मीर
  • प.बंगाल
  • गुजरात
  • शॉर्ट्स
  • वेब स्टोरी
  • महाकुंभ 2025
  • देश-विदेश
  • राशिफल-शुभ मुहूर्त
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • एजुकेशन-करियर
  • करियर टिप्स
  • जॉब्स अपडेट
  • रिजल्ट्स
  • यूटिलिटी
  • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
  • धर्म-अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस-फायनेंस
  • एक्सप्लेनर
  • टेक-ऑटो
  • ट्रैवल-टूर
  • खेल
  • खाना-खजाना
  • विचार मंथन
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव 2024
  • बजट 2024

खोजें

Trending Topics

  • jagdeep dhankhar resignation controversy
  • MP Cabinet Decisions 2025
  • BJP VS Congress
  • Saurabh Sharma Case
  • Supreme Court
  • Kanpur 161 Policemen Missing
  • Railway Job Fraud
  • Saurabh Sharma Case
  • UP PCS Transfer 2025
  • Samsung Galaxy S23 Ultra Discount
  • Bhopal Power Cut
  • Surya Pushya Nakshtra Parivartan
  • Aaj ka Rashifal
  • Vastu Tips
  • Shaktishali Shiv Mantra
  • Sabudana Rasmalai Recipe

Popular Categories

  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • यूटिलिटी
  • आज का राशिफल
  • ज्योतिष
  • पंचांग-शुभ मुहूर्त
  • देश-विदेश
  • भोपाल
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • लखनऊ

Latest News

  • आज का इतिहास : 1927: मुंबई से रेडियो सेवा का नियमित प्रसारण शुरू हुआ।
  • IND vs ENG Dream11 4th Test: क्या मैनचेस्टर टेस्ट में होगी भारत की वापसी? जानिए संभावित Dream11 टीम, पिच रिपोर्ट और अन्य
  • Jhansi SI Rape Case: झांसी में चिरगांव थाने के सब-इंस्पेक्टर और उसके साथी पर महिला कॉन्स्टेबल ने लगाया रेप का आरोप
  • Moong Storage: मूंग के भंडारण के लिए नमी की सूखत 1% पर 700 ग्राम मान्य की जाए, वेयरहाउस ऑनर्स ने सीएम से की मांग
  • Tanvi The Great:MP में ‘तन्वी द ग्रेट’ टैक्स फ्री, CM ने कलाकारों संग देखी फिल्म,अनुपम खेर बोले-युवाओं को मिलेगी प्रेरणा
  • CG Police Transfer News: धमतरी में 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला, प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल
  • CG School News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में आयोजित होगा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान, हर विद्यालय की होगी निगरानी
  • MP IAS Transfer: IAS सिबी चक्रवर्ती एम का ट्रांसफर, सीएम सचिवालय से हटाए गए, भरत यादव की जगह संभाल रहे थे जिम्मेदारी
  • Agra Conversion Case: आगरा धर्मांतरण का मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर हुआ कोर्ट में पेश
  • Shahdol Rishwat: शहडोल में पंचायत सचिव 1 हजार रुपये घूस लेते पकड़ाया, दुकान के बिजली कनेक्शन की NOC के बदले मांगे पैसे
  • CG News: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक में छिपाकर ले जाए जा रहे 215 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • UP Old Pension Yojana:पुरानी पेंशन योजना का लाभ पाने का आखिरी मौका, यूपी सरकार ने बढ़ाई समयसीमा, जानें किसे मिलेगा फायदा
  • CG Police Promotion News: छत्तीसगढ़ पुलिस में पदोन्नति की बड़ी खबर, 68 ASI बनेंगे SI, योग्यता सूची जारी
  • AI Ready Data Center: कमाल का भोपाल अभियान में बनेगा AI रेडी डेटा सेंटर, जानें इससे शहर को क्या होंगे फायदे
  • MP OBC Reservation: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-27% OBC आरक्षण लागू करने सरकार को रोका किसने,कैंडिडेट्स बोले-13% पद अनहोल्ड हों
  • MP NEWS: विपक्षी सांसदों के आगे हाथ जोड़ने लगे Shivraj, विपक्षी सांसद करते रहे हंगामा, जानें पूरा माजरा.!

    Quick Links

    • About Us
    • Advertise with us
    • News Letter
    • Contact us
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Grievance Redressal Policy
    • Sitemap

    Download Our App

    Categories

    • टॉप न्यूज
    • टॉप वीडियो
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • अन्य राज्य
    • एजुकेशन-करियर
    • देश-विदेश
    • राशिफल-शुभ मुहूर्त
    • वेब स्टोरी
    • शॉर्ट्स
    • यूटिलिटी
    • लाइफस्टाइल
    • करियर टिप्स

    News Letter & Social Media

    Social Media
    • facebook-logo
    • insta-logo
    • twitter-logo
    • linkdin-logo
    • youtube-logo
    @2025-2026 बंसल ग्रुप द्वारा सर्वाधिकार सुरक्षित।
    • होम
    • टॉप न्यूज
    • टॉप वीडियो
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • इंदौर
      • उज्जैन
      • ग्वालियर
      • चंबल
      • जबलपुर
      • रीवा
      • शहडोल
      • नर्मदापुरम
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • बिलासपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • सरगुजा
      • कोरबा
      • अंबिकापुर
      • रायगढ़
      • जगदलपुर
      • भिलाई
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • मेरठ
      • गौतम बुद्धनगर (नोएडा)
      • आगरा
      • मथुरा
      • अयोध्या
      • प्रयागराज
      • गोरखपुर
      • वाराणसी
      • मुरादाबाद
      • बरेली
    • अन्य राज्य
      • राजस्थान
      • महाराष्ट्र
      • दिल्ली
      • बिहार
      • पंजाब-हरियाणा
      • जम्मू-कश्मीर
      • प.बंगाल
      • गुजरात
    • देश-विदेश
    • राशिफल-शुभ मुहूर्त
      • आज का राशिफल
      • ज्योतिष
      • पंचांग-शुभ मुहूर्त
    • वेब स्टोरी
    • शॉर्ट्स
    • यूटिलिटी
    • लाइफस्टाइल
    • अन्य
      • एजुकेशन-करियर
      • करियर टिप्स
      • बजट 2025
      • जॉब्स अपडेट
      • रिजल्ट्स
      • बंसल न्यूज एक्सक्लूसिव
      • धर्म-अध्यात्म
      • बिज़नेस-फायनेंस
      • एक्सप्लेनर
      • टेक-ऑटो
      • ट्रैवल-टूर
      • चुनाव 2025
      • खेल
      • खाना-खजाना
      • विचार मंथन
      • फोटो गैलरी
      • महाकुंभ 2025

    © 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.