(शाजापुर से आदित्य शर्मा की रिपोर्ट): जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक मॉ राजराजेश्वरी मंदिर व गायत्री शक्तिपीठ पर नवरात्री पर्व के दौरान श्रद्वालु भक्त बडी संख्या में दर्शन करने जूट और बडे उत्साह से दर्शन का लाभ लेकर कर मां से प्रार्थना का अपनी मन्नते मांगी।वहीं मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा कर फूलो से मंदिरो को सजाया गया।
गायत्री शक्तिपीठ पर पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भक्त शामिल हुए और यज्ञ की पूर्णआहुति में अपनी आहुतियॉ समर्पित कर मॉ से परिवार में सम्पन्नता की मनोकामना मांगी गई। नौ दिवसीय पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में निःशुल्क प्रतिदिन पुष्पवन संस्कार, जन्मदिवस संस्कार, मुण्डन संस्कार, नामकरण संस्कार सहित विभिन्न प्रकार के संस्कारों को सम्पन्न करायें गये। वहीं कन्याभोज कराया गया।
इस अवसर पर प्रमुख ट्रष्टी प्रदीप वैद्य, वरिष्ठजन रामशिरोमणी यादव, श्रीमती विमला देवी शर्मा, पं.सुरेशचन्द्र शर्मा, राजनारायण चौहान, प्रहलादसिंह वर्मा, चन्द्रप्रकाश मंडलोई, शिवनारायण पाटीदार, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, हरीश शर्मा, राघवेन्द्र यादव, अशोक सलोकिया, सचिन राठौर, अनिल वर्मा, अर्जुनसिंह, हेमेन्द्र यादव, श्रीमती सीमा शर्मा, सपना मिश्रा, बेबी चौधरी, साधना श्रीवास्तव सहित भक्तगण उपस्थित थे।