Joshimath Crisis Update: इन दिनों उत्तराखंड का शहर जोशीमठ भीषण त्रासदी से गुजर रहा तो वहीं पर बीते दिनों हुई पीएमओ बैठक के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है जिसमें जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। भारत सरकार की तरफ से जल शक्ति मंत्रालय की हाई लेवल टीम और गृह मंत्रालय से सीमा प्रबंधन के सचिव की टीम जोशीमठ आ रही है इसकी जानकारी चमोली ज़िलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दी है।
सभी निर्माण कार्य पर लगी रोक
आपको बताते चलें कि, जोशीमठ नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य पर अग्रीम आदेश तक रोक लगाई है। जो भी लोग अस्थाई रूप से विस्थापित हुए हैं उनको राहत सामग्री दी जा रही है। हमारे अधिकारी लोगों से लगातार मिल रहे हैं और उनकी परेशानियों का दूर करने में लगे हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है जिसमें जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है। भारत सरकार की तरफ से जल शक्ति मंत्रालय की हाई लेवल टीम और गृह मंत्रालय से सीमा प्रबंधन के सचिव की टीम जोशीमठ आ रही है: चमोली ज़िलाधिकारी pic.twitter.com/0o2DAfTN6z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2023
खतरे में आने वाले 68 मकान किए खाली – सीएम धामी
यहां पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि, मैंने सभी से अनुरोध किया है कि ये समय मिलकर काम करने का है,लोग इस काम पर लगे हुए भी हैं। खतरे में आने वाले 68 मकान में रहने वालों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है और 600 से अधिक मकानों का जो एक जोन बना है वहां से भी लोगों को शिफ्ट किया जा रहा है। पीएम मोदी भी इसकी लगातार समीक्षा कर रहे हैं और हमें हर प्रकार से सहायता देने का आश्वासन दिया है।