रायपुर। कांग्रेस पार्टी के लिए दुःखद खबर आ रही है। यह खबर जांजगीर – चांपा जिले से आ रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर के बाद कांग्रेस में शोक की लोहार दौड़ गई है। शशिकांता राठौर के निधन के बाद प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
अभी जानकारी मिल रही है उसके अनुसार शशिकांता राठौर अपने घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान उनको अचानक अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। हालाकिं अटैक आने के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।