भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टी टी नगर क्षेत्र स्थित मयूर लॉज में एक बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस के अनुसार हार्ट अटैक के चलते बुजुर्ग की मौत हुई है। शव मिलने की जानकरी लॉज वालों को हुई तो उन्होंने यह सुचना पुलिस को दी। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग का लड़का कनाडा और लड़की दिल्ली में जॉब करती है। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाड़ा ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।