Modi Cabinet Important Decision: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अहम फैसले लिए गए है जिसमें आज नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी। भारत ग्रीन हाइड्रोजन का ग्लोबल हब बनेगा। प्रतिवर्ष 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन होगा।
6 लाख मिलेगी नौकरियां
इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि, नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के लिए 19,744 करोड़ रुपए की मंजूरी आज दी गई है। इस मिशन से 8 लाख करोड़ रुपए का सीधा निवेश होगा। 6 लाख नौकरियां इससे मिलेंगी। 50 मिलियन टन ग्रीन हाउस उत्सर्जन को कम किया जाएगा। 382 मेगावाट के सुन्नी बांध हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश के लिए मंजूर किया गया है। 2,614 करोड़ रुपए की लागत इसमें आएगी। ये सतलुज नदी पर बनेगा।
नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के लिए 19,744 करोड़ रुपए की मंजूरी आज दी गई है। इस मिशन से 8 लाख करोड़ रुपए का सीधा निवेश होगा। 6 लाख नौकरियां इससे मिलेंगी। 50 मिलियन टन ग्रीन हाउस उत्सर्जन को कम किया जाएगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/ZRLYH2wWDO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 4, 2023
इलेक्ट्रोलाइजर क्षमता को किया जाएगा तैयार
आपको बताते चलें कि, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि, 60-100 गीगावाट की इलेक्ट्रोलाइजर क्षमता को तैयार किया जाएगा। इलेक्ट्रोलाइजर की मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन पर 17,490 करोड़ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ग्रीन हाइड्रोजन के हब को विकसित करने के लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया है।