UP School Holiday List 2023: 2022 के दिसंबर के अंत के साथ नया साल आने वाला है वहीं पर 2023 की शुरूआत के साथ ही स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टियों को लेकर उत्सुकता बढ़ती ही रहती है इसे लेकर ही उत्तर प्रदेश राज्य के स्कूलों की बात की जाए तो, कुल 120 दिनों के अवकाश की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है, जिसमें 53 रविवार भी शामिल हैं। इसके अलावा इसमें गर्मी और सर्दी की छुट्टियों को भी शामिल नहीं किया गया है।
अगले साल के लिए ये सूची की जारी
आपको बताते चलें कि, यूपी सरकार द्वारा जारी अवकाश सूची 2023 के मुताबिक अगले साल कुल 25 सार्वजनिक अवकाश और 24 निर्बंधित अवकाश तिथियां घोषित की गई हैं। बात करें माहवार छुट्टियों की संख्या की तो सबसे अधिक 11-11 छुट्टियां अक्टूबर और नवंबर 2023 के दौरान रहने की घोषणा की गई है।
जानें कब और किस दिन होगी छुट्टियां
इन तारीखों स्कूल समर और विंटर वेकेशन के अलावा स्कूली बच्चों को बंपर छुट्टियां मिलेगी।
- 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
- 5 फरवरी – मो. हजरत अली जन्मदिवस
- 18 फरवरी – महाशिवरात्रि
- 7 मार्च – होलिका दहन
- 8 मार्च – होली
- 30 मार्च – राम नवमी
- 04 अप्रैल – महावीर जयंती
- 07 अप्रैल – गुड फ्राइडे
- 14 अप्रैल – डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस
- 22 अप्रैल – ईद उल फितर
- 05 मई – बुद्ध पूर्णिमा
- 29 जून – बकरीद
- 29 जुलाई – मोहर्रम
- 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
- 31 अगस्त – रक्षाबंधन
- 07 सितम्बर – जन्माष्टमी
- 28 सितम्बर – बारावफात
- 02 अक्टूबर – गांधी जयंती
- 23 अक्टूबर – महानवमी
- 24 अक्टूबर – दशहरा / विजयादशमी
- 12 नवंबर – दीपावली
- 13 नवंबर – गोवर्धन पूजा
- 15 नवंबर – भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती
- 27 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
- 25 दिसंबर – क्रिसमस