अहमदाबाद। Gujarat Assembly Election Result 2022 Live: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भाजपा जहां पर गुजरात में जीत के करीब पहुंच गई है वहीं पर खबर आ रही है कि, 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। यहां पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे जिसकी जानकारी राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने दी है।
ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का बयान
यहां पर गुजरात में मिली शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना कभी संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।”
गुजरात चुनाव में भारी जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना कभी संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।” pic.twitter.com/F48EKbT9jF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
जाने क्या बोले सीएम पटेल
यहां पर गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल, गांधीनगर से कहा कि, गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है।
गुजरात विधानसभा चुनाव का जनादेश अब स्पष्ट हो चुका है, यहां की जनता ने मन बना लिया है कि दो दशक से चली आ रही गुजरात की इस विकास यात्रा को अविरत चालू रखना है। यहां के लोगों ने एक बार फिर बीजेपी पर अटूट भरोसा दिखाया है: गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल, गांधीनगर #GujaratElectionResult pic.twitter.com/ezVd9sUwvE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
जानें पल-पल की अपडेट
- पहले आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 पर आगे चल रही है, वोटों की गिनती जारी है।
- सुबह 9 बजे चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक बीजेपी 3 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 2 पर और AAP 1 सीट पर आगे चल रही है।
- वीरमगाम विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हार्दिक पटेल आगे चल रहे और कांग्रेस उम्मीदवार भारवाड़ लाखाभाई पीछे हैं।
- चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 18 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 3 पर और AAP 2 सीट पर आगे चल रही है।
- चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 30 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 5 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 4 सीट पर आगे चल रही है।
- चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 42 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 6 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 4 सीट पर आगे चल रही है।
- मोरबी से बीजेपी उम्मीदवार कांतिलाल अमृतिया कुल 10,156 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर में मोरबी पुल ढहने के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।
- भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात में भारतीय जनता पार्टी 61 सीटों पर और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है।
- चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 144 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 20 सीटों, आम आदमी पार्टी 6 सीटों, निर्दलीय 3 सीटों पर, सपा 1 सीट पर और AIMIM 1 सीट पर आगे चल रही है।
- चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा ने 2 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 151 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 20 सीटों, आम आदमी पार्टी 6 सीटों, निर्दलीय 2 सीटों और सपा 1 सीट पर आगे चल रही है।
- गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 120 सीटों पर जीत दर्ज़ 36 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीटें जीत कर 6 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 1 सीट पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर जीत दर्ज़ की है। मतगणना जारी है।
कर्नाटक में जीत का जश्न
यहां पर कर्नाटक में चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 7 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 151 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेलागवी में जीत का जश्न मनाया।
कर्नाटक: चुनाव आयोग के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 7 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 151 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेलागवी में जीत का जश्न मनाया। #GujaratElectionResult pic.twitter.com/aJ1AmUTOgb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2022
सुबह शुरू आठ बजे शुरू हुई मतगणना
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 37 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार सुबह शुरू हुई। एक अधिकारी ने बताया कि मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे आरंभ हुई, जबकि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में दर्ज वोटों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी।
मतगणना के लिए कई इंतजाम
मतगणना प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आयोग ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मतगणना प्रक्रिया का वीडियो भी बनाया जाएगा। मतगणना केंद्रों पर कुल 182 मतगणना पर्यवेक्षक और इतने ही निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक मतगणना पटल पर एक सूक्ष्म पर्यवेक्षक, एक मतगणना पर्यवेक्षक और एक मतगणना सहायक भी मौजूद रहता है।
दो चरणों में हुआ था मतदान
गुजरात में एक दिसंबर को पहले चरण में 89 सीट पर और पांच दिसंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 93 सीट पर मतदान हुआ था। गुजरात में इस साल 66.31 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 2017 में 71.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी 182 सीट और आम आदमी पार्टी (आप) ने 181 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 179 और उसके सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने दो सीट पर चुनाव लड़ा। गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 1,621 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास
देखें यहां पर लाइव अपडेट