शाजापुर/आदित्य शर्मा : शाजापुर जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में 6 खेलों कब्बड़ी, खो-खो, व्हालीवाल, फुटबॉल, एथेलेटिक्स, कुश्ती खेल का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के 148 चयनित खिलाड़ीयों ने प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए SP जगदीश डावर ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ सभी बच्चे खेलों के क्षेत्रों में भी आगे बड़े ओर खेलो को सभी बच्चे खेल भावना से खेले।
उन्हाैने कहा कि खेल में कोई भी टीम या खिलाड़ी हारता नहीं है एक खिलाड़ी विनर होता हैं तो दूसरा सीखता है। नियमित व्यायाम करे जिससे शारिरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति फिट रहता हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक अरूण भिमावद ने भी संबोधित किया। इस दौरान उपस्थित सभी खिलाड़ीयों को खेल भावना की शपथ भी अतिथियों ने दिलवाई गई। इस अवसर पर एसपी जगदीश डावर फुटबाल खेल मैदान में पहूंचे और खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया व टास करवा कर खेल को प्रारंभ किया।
इस अवसर पर एएसपी टी.एस.बघेल, खेल अधिकारी रविंद्र हार्डिया, योगेश मालवीय, घनश्याम मालवीय, दीपेश यादव, सुनील चावड़े, विशाल खाधवी, सिद्धार्थ मितोला आदि का सहारनीय सहयोग रहा।