भोपाल। Bhopal Bhadbhada Dam News नीलबड़ इलाके साथ चार दिन पहले युवक की लाश प्रेमपुरा बड़े तालाब स्थित घाट पर मिली है। लाश मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय गोविंद मीना नीलबड़ स्थित सांई नगर के निवासी थे।
जनपत में नौकरी करता था युवक —
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक बैरसिया जनपद में नौकरी करता था। जो 29 नवंबर को नौकरी पर जाने की बात कह कर घर से निकला था। गोविंद के घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुसिल द्वारा युवक की तलाश शुरू की गई थी। आपको बता दें शुक्रवार को सैर सपाटा पर घूमने गए लोगों को एक शव दिखाई दिया था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया था। आईकार्ड के आधार पर युवक की जांच करके परिजनों को सूचना दी गई थी।
तनाव था गोविंद —
परिजनों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई उसके मुताबिक गोविंद बीते कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। जिसके बाद गायब होने पर इसकी सूचना को देने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शुक्रवार को मिली थी लाश —
Bhopal Bhadbhada Dam News राजधानी भोपाल के भदभदा डैम में एक व्यक्ति की लाश मिली थी। लाश मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई थी। भदभदा डैम के पास तैनात गोताखोर ने शव को पानी से बाहर निकाल लिया था। नगर निगम के गोताखोर शेख आसिफ, इमरान आसिफ भाई, शेर मधुकर सिंह ने शव को बाहर निकाला था। इसके बाद थाना कमला नगर को मामले की जानकारी दी गई थी। नगर निगम के गोताखोर ने बताया कि व्यक्ति के पास बहुत से आईकार्ड मिले था। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को देकर जांच शुरू कर दी गई थी।