नई दिल्ली। Weekly Horoscope 28 Nov-4 Dec 2022 इस सप्ताह चंद्रमा प्रारंभ में मकर राशि का रहेगा तथा कुंभ और मीन राशि होता हुआ 4 दिसंबर को 8:25 दिन से मेष राशि में प्रवेश करेगा। पूरे सप्ताह सूर्य और शुक्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में, मंगल वृष राशि में वक्री होकर और शनि मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध इस सप्ताह प्रारंभ में वृश्चिक राशि में रहेंगे। 2 दिसंबर को 5:05 रात्रि अंत से धनु राशि में गोचर करेंगे। इस सप्ताह बहुत दिनों बाद गुरु मीन राशि में मार्गी होंगे। इसका आप सभी पर असर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं पंडित अनिल पांडे से कि नया सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
धन का सामान्य मात्रा में आने का योग है। सन्तान से कम सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्यालय में आपका समय अच्छी तरह से व्यतीत होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 नवंबर तथा 4 दिसंबर उत्तम है। आपको अपने कार्यों को इन्हीं दिवशों में करने का प्रयास करना चाहिए। 2 और 3 दिसंबर को आपके कई कार्य असफल हो सकते हैं। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृष राशि
इस सप्ताह आपका अपने भाइयों से संबंध उत्तम रहेगा। वे आपकी मदद भी करेंगे। संतान से आपको ज्यादा मदद नहीं मिल पाएगी। सामान्य धन आएगा। भाग्य आपकी मदद करेगा। आपके जीवन साथी के लिए यह सप्ताह उत्तम है। आपका स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे। 4 दिसंबर को आपको अपने कार्यों में कम सफलता प्राप्त होगी। आपको चाहिए कि इस सप्ताह आप मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके सभी शत्रु आप से परास्त हो सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको प्रयास करना अनिवार्य है। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। आपके संतान को भी दिक्कत हो सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 दिसंबर उत्तम है। 28 और 29 दिसंबर को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह शनि देव का पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
कर्क राशि
आपको अपनी संतान के तरफ से शुभ संदेश मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई उत्तम चलेगी। परीक्षा में उनको उत्तम अंक प्राप्त होंगे। सामान्य धन आने का योग है। भाग्य आपके साथ है। कोई व्यक्ति आपके कार्यों में बाधा बनेगा। शत्रु का विनाश होगा। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 नवंबर उत्तम और लाभदायक है। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को आपके कई कार्य असफल हो सकते हैं। 4 दिसंबर अति उत्तम है। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह मंगलवार का व्रत करें और मंगलवार को ही हनुमान जी के मंदिर में जाकर पूजन करें। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
सिंह राशि
अगर आप जनप्रतिनिधि हैं तो आपके लिए यह सप्ताह अत्यंत उत्तम रहेगा। जनता का आपको उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपको सफलताएं भी प्राप्त होंगी। आपके माताजी के स्वास्थ्य में मामूली खराबी आ सकती है। पिताजी का स्वास्थ्य भी कुछ खराब हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट होगी। इस सप्ताह आपके लिए 30 दिसंबर और 1 जनवरी उत्तम और फलदायक हैं। 28 और 29 जनवरी तथा 2 और 3 दिसंबर को आपके कई कार्य असफल होंगे। आपको चाहिए कि आप इन तारीखों में सावधानी पूर्वक कार्य करें। आपको चाहिए कि आप शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान करें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
कन्या राशि
आपका अपने भाइयों से उत्तम संबंध रहेगा। बहन के साथ संबंध में थोड़ी गिरावट आ सकती है । भाग्य इस सप्ताह कभी आपका साथ देगा और कभी नहीं देगा। अतः भाग्य के भरोसे कोई कार्य न करें। आपकी पुत्री आपको कोई अच्छा संदेश दे सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 दिसंबर फलदायक हैं। इन तारीखों में आपके कई कार्य सफल होंगे। 30 नवंबर 1 दिसंबर तथा 4 दिसंबर को आपको सावधानी पूर्वक कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप अपने घर की पहली रोटी गौ माता को दें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपके पास धन आने का उत्तम योग है। जनता में आपके मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पिताजी के स्वास्थ्य परेशानी आ सकती है। संतान आपके साथ सहयोग करेंगे। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। गलत रास्ते से भी धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 नवंबर तथा 4 दिसंबर उत्तम है। इन तारीखों में आपके द्वारा किए जा रहे सभी कार्य सफल होंगे। 2 और 3 दिसंबर को आप कोई भी कार्य सतर्कता पूर्वक अन्यथा आप असफल हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप चीटियों को खाद्य पदार्थ दे। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। बहनों से संबंध अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप भाग्य के भरोसे न रहें। स्वयं सफलता के लिए प्रयास करें। वैसे भाग्य आपका साथ देगा। माता और पिता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 30 नवंबर तथा 1 दिसंबर उत्तम है। 4 दिसंबर आपको सोच समझकर कार्य करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गौ माता को हरा चारा दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
धनु राशि
इस सप्ताह आपको मुकदमों में जीत मिलेगी। धन आने का उत्तम योग है। खर्चे बढ़ेंगे। शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। कार्यालय में आपकी स्थिति में गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 दिसंबर उत्तम और लाभकारी है। आप अपने पेंडिंग कार्यों को दो और तीन दिसंबर को करने का प्रयास करें। शत प्रतिशत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में जाकर पुजारी जी को वस्त्र का दान दें। सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है।
मकर राशि
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन आने का उत्तम योग है। धन वाले कार्यों को करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। माता और पिता जी को कष्ट हो सकता है। कृपया उनका ध्यान रखें। संतान को भी कष्ट की संभावना है। कृपया उनका भी ध्यान रखें। भाइयों से संबंध ठीक रहेगा। इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 नवंबर उत्तम है। 4 दिसंबर भी सफलता दायक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन मृत्युंजय मंत्र की एक माला का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
कुंभ राशि
इस सप्ताह कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यालयों में आपके कार्य संपन्न होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। माताजी को कष्ट हो सकता है। मुकदमे में सफलता मिलेगी। धर्म आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए 30 नवंबर और 1 दिसंबर उत्तम और लाभदायक है। किए गए कार्यों में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को सफलता मिलने की उम्मीद ज्यादा है। 28 और 29 नवंबर को आपको कई कार्यों में असफलता मिल सकती है। कृपया सावधान रहें। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि
कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह शादी तय होने की उम्मीद नहीं है। इस सप्ताह आपके सुख में वृद्धि हो सकती है। धन का व्यय होगा। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है। भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह आपके लिए 2 और 3 दिसंबर उत्तम और फलदायक हैं। सफलता प्रदान करने वाले हैं। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को आपको सचेत रहकर कार्य करना चाहिए। आपको चाहिए कि आप इस सप्ताह महामृत्युंजय का कम से कम एक माला का जाप करें। महामृत्युंजय भगवान आपके और आपके जीवन साथी की रक्षा करेंगे। इस सप्ताह आपका शुभ दिन शनिवार है।