भोपाल। भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने पीसी में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान 2019 में कांग्रेस द्वारा लगाई गई याचिका पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव में 3 लाख 64 हजार 822 मतों से जीती हूं। कांग्रेस को यह हजम नहीं हो रहा था। मेरे सामने जो प्रत्याशी खड़े थे वो पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे। कांग्रेस ने मेरे चुनाव को हाई कोर्ट में 8 जुलाई 2019 में चुनौती दी कि मैंने धर्म के नाम पर चुनाव जीता। मामला कोर्ट में पेंडिंग चल रहा है, इसीलिए मैं कुछ ज्यादा नहीं कहूंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री का नाम लेकर कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है।
पार्टी तय करेगी किसे चुनाव में उतारना है
वहीं अगले लोकसभा चुनाव 2024 में स्वयं के प्रत्याशी होने पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पार्टी तय करेगी कि चुनाव में वह किस को उतारना चाहते हैं। संगठन जैसा कहेगा वैसा मैं करूंगी। आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबले के बयान पर बोली साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हम पहले से भी यह कहते चले आ रहे हैं कि भारत में सायंत्रिक तौर पर यह सब किया जा रहा है। हिंदुओं की लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर उन्हें मुस्लिम बना लेना।
राम रहीम के सत्संग में बीजेपी मेयर को पहुंचने पर बोलीं
उधर राम रहीम के सत्संग में बीजेपी मेयर नेता के पहुंचने पर साध्वी बोलीं कि वहां की जो परिस्थिति रही होगी वहां उन्होंने ऐसा किया होगा मैं अभी उस विषय में कोई जानकारी नहीं रख पा रही हूं, तो कुछ नहीं कह पा रही हूं। असदुद्दीन ओवैसी उर्दू को जुडिशल सिस्टम में लाने की मांग पर साध्वी बोलीं कि नई शिक्षा नीति अभी उन्होंने पढ़ी नहीं है। इसलिए वह अपना अलाप करते रहते हैं। हमेशा वह व्यक्ति एक सांसद हैं। मैं अगर कुछ कहूं, उनको आरोप लगता है।
पटाखों के बैन पर कहा प्रोपोगेंडा खड़ा किया जाता है
पटाखों के बैन पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह हमेशा एक बहुत बड़ा प्रोपोगेंडा खड़ा किया जाता है। जब कोई और त्यौहार रहते हैं तो तो उस पर कोई नहीं बोलता। 31 दिसंबर को इतना हु-हल्ला होताहै। इतना शराब बिकती है, पटाखे फूटते हैं, उसपर कोई नहीं बोलता, लेकिन जब दीपावली आती है, गणपति जी आते हैं, नवरात्रि आती है, श्रावण आता हैतो इन त्योहारों पर उन पर कटाक्ष क्यों किया जाता है। क्यों लोगों को पीड़ा होती है। हमारी संस्कृति में जीने का त्यौहार मनाने का सबको अधिकार है। दिल्ली में पटाखों के बैन पर साध्वी बोलीं कि केजरीवाल जब से चुनाव जीते हैं तब से पूछो मत गुजरात चुनाव के चलते तो सुना है वह बौखला गए हैं।
शराबबंदी पर उमा भारती का समर्थन
मंत्री उमा भारती के शराबबंदी पर प्रदर्शन पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं शराबबंदी पर उमा भारती का समर्थन करती हूं। शराबबंदी होनी भी चाहिए। अपनी बात को रखना और समाज का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने जो कहा है सही कहा होगा। उनको को सुरक्षा दी जानी चाहिए। अभी भी शराब बंदी के पक्ष में cm हैं यहां कोई विरोधाभास की स्थिति नहीं है।
राहुल गांधी पर तंज
वहीं कांग्रेस नेताओं के भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना करने पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के लिए तो राम थे ही नहीं, उन्होंने तो उन्हें काल्पनिक बता दिया था। अब कांग्रेस को राहुल में राम दिखने लगे। हर व्यक्ति में राम है। राहुल यदि भारत में रह रहे हैं तो राहुल में भी राम है। राम उनके अंदर है, बस वो पहचान जाएं। यह कांग्रेस के लिए अच्छा होगा।