नई दिल्ली। अभी हालहिं में आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट में 1.40 प्रतिशत का इज़हाफा किया था। अब इसका असर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर भी पढ़ने वाला है। अगर आपका लोन भी SBI में है तो यह खबर आपको ज़रूर पड़नी चाहिए। आरबीआई (RBI) के रेपो रेट बढ़ाए जानें के बाद एसबीआई (SBI) की तरफ से बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट (BPLR) में 70 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा असर एसबीआई (SBI) से लोन लेने वालों की ईएमई पर पड़ेगा। बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट में बढ़ोतरी के बाद ईएमई में इजाफा हो जाएगा।
बेंचमार्क प्राइम लैंडिंग रेट में की बढ़ोतरी
आरबीआई के रेपो रेट के बढ़ाने के बाद अब इसका असर सरकारी और प्राइवेट के बैंक लैंडिंग रेट्स में भी देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर बैंक के लोन पुर्नभुगतान करना महंगा हो रहा है। आपको बतादें कि बैंकों की तरफ से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर भी ब्याज दरों में भी इजाफा किया जा रहा है।70 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने ले बाद BPLR बेस्ड लोन की ब्याज दर बढ़कर 13.45 प्रतिशत हो गई है। SBI ने 70 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है।
इस तारीख से होंगी नै दरें लागू
BPLR बेस्ड लोन की ब्याज दर बढ़ोतरी से पहले 12.75 फीसदी थी जो की अब 70 पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद 13.45 प्रतिशत हो गई है। नई दरें 15 सितंबर से लागू की जाएंगी। SBI ने इसकी जानकी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।