रांची। झारखंड से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांगा है। जिसके बाद अटकले लगाई जा रही है की हेमंत सोरेन आज राज्यपाल को आपने इस्तीफ़ा दे सकते है। अनुमान लगाया जा रहा है की इस्तीफ़ा देने के बाद हेमंत सोरेन फिर से सरकार बनाने का दावा पेश भी कर सकते है। राजनैतिक जानकारों का मानना है। सोरेन की यह राज्यपाल पर दबाव बनाने की कोशिश है। आपको बता दें की हेमंत सोरेने ने आज शाम 4 बजे कैबिनेट की मीटिंग भी बुलाई है ,जिसमे आंगे के रणनीति पर विचार किया जाएगा।