Congress President Election: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। 28 अगस्त को CWC की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
पहले की गई थी घोषणा
आपको बताते चलें कि, कांग्रेस के सूत्र से खबर सामने आ रही है कि, सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन पहले यह घोषणा की गई थी कि चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर तक होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। 28 अगस्त को CWC की बैठक में फैसला लिया जाएगा। पहले यह घोषणा की गई थी कि चुनाव 21 अगस्त से 20 सितंबर तक होगा: कांग्रेस सूत्र pic.twitter.com/PqohaVWFYd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2022