नई दिल्ली। Missed Call Number Mission इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से सामने आ रही है जहां पर सीबीआई की आज बड़ी छापेमारी हुई है वहीं पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ( Deputy CM Manish Sisodia) के घर में छापा पड़ने के बाद उठ रही आलोचनाओं के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने एक मिशन शुरू किया है। जिसका नाम मिस्ड कॉल नंबर मिशन बताया जा रहा है।
जानें क्या बोले सीएम केजरीवाल
यहां पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मैं आज एक मिस्ड कॉल नंबर 9510001000 जारी कर रहा हूं। जो लोग इस मिशन से जुड़ना चाहते हैं, जो लोग भारत को दुनिया का नंबर एक देश और भारत को सबसे शक्तिशाली देश बनना देखना चाहते हैं वे इस मिशन में शामिल हों।
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सबसे बड़े अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर खबर छपी है… पिछले 7 साल में मनीष सिसोदिया पर कितने छापे पड़े मगर कुछ नहीं मिला। अड़चने आएंगी लेकिन काम नहीं रुकेगा। हम सबको देश को आगे ले जाना है:दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/pf7n6o9SiL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2022
नहीं मिला छापे पड़ने पर
यहां पर आगे सीएम केजरीवाल ने कहा कि, दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के सबसे बड़े अखबार न्यू यॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली के शिक्षा मॉडल पर खबर छपी है… पिछले 7 साल में मनीष सिसोदिया पर कितने छापे पड़े मगर कुछ नहीं मिला। अड़चने आएंगी लेकिन काम नहीं रुकेगा। हम सबको देश को आगे ले जाना है।