जम्मू और कश्मीर ।Jammu Kashmir PahalGam Big Accident इस वक्त की बड़ी खबर पहलगाम से सामने आ रही है जहां पर 39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही एक सिविल बस के अंनियंत्रित होकर पलटने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें कई जवान घायल हुए है।
जानें कैसे हुआ हादसा
आपको बताते चलें कि, पहलगाम के फ्रिसलान में वाहन के पलट जाने से हादसा हुआ है जहां पर एक सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हताहत होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
39 कर्मियों (ITBP के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2) को ले जा रही एक सिविल बस के ब्रेक फेल होने के बाद नदी के किनारे गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हताहत होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) https://t.co/YpWYzTauf5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2022
जाने आगे की अपडेट
जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की तरफ लौट रहे थे कि तभी चालक का बस से नियंत्रण खो गया जिससे बस 60 मीटर नीचे रिवरबेड में गिरी। बस में 40 लोग सवार थे जिसमें ITBP के 37 जवान थे। जवानों को अस्पताल ले जाया गया। घटना में 6 जवानों की मृत्यु हुई है: विवेक कुमार पांडे, PRO, ITBP, दिल्ली
ITBP मृत जवानों के परिवारों को हर संभव सहायता देगी। हम लोग स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बस के ब्रेक फेल हुए थे। हमारे जवान अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी पूरी करके वापस आ रहे थे: विवेक कुमार पांडे, PRO, ITBP