केंन्द्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के हर घर और गली मोहल्लों में तिरंगा लहराया गया। हमारे देश की शान तिरंगे को हर वर्ग के लोगों ने अपने घरों, दुकानों वाहनों में लगाया और उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। लेकिन अब 15 अगस्त के बाद तिरंगा का क्या करना है, यह आपने कभी सोचा है? नहीं न तो आज हम आपको बताने जा रहे है कि तिरंगे को अब किस तरह से संभाला जाए, ताकि इसका अपमान न हो।
तिरंगे को संभालने के दिशानिर्देश
स्वतंत्रा दिवस के बाद तिरंगे को विदाई कैसे देना है यह नियम हम आपको बताने जा रहे है। दरअसल, तिरंगे को उतारकर संभालने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अगर आपका तिरंगा सही सलामत है तो उसे सही तरीके से घड़ी करके यानी फोल्ड करके संभाल कर रखें। क्योंकि अगली बार आप उसका फिर से इस्तेमाल कर सके। लेकिन फटे तिरंगे के लिए अलग नियम हैं। नियम के अनुसार अगर तिरंगा झंडा खराब हो चुका है या किसी भी तरह से वह सही नहीं है तो उसे सम्मान के साथ जला या देना चाहिए। यह हमारे देश का गौरव है इसलिए इसे जलाने के समय भी इस चीज का खास खयाल रखा जाना चाहिए।
कैसे जलाएं तिरंगा?
आप झंडे को जलाने के अलावा आप चाहे तो तिरंगे को मिट्टी में डिस्पोज भी कर सकते हैं। इसके लिए पहले सभी खराब हो चुके झंडों को सही तरीके से लपेटकर एक लकड़ी के बॉक्स में रखिए। इस बॉक्स को मिट्टी में दबा दीजिए और फिर एक मिनट का मौन रखिए। वही झंडे को जलाने की बात करें तो सबसे पहले एक सुरक्षित जगह चुने और उसकी साफ-सफाई करें। इसके बाद खराब झंडो को अच्छी तरह से फोल्ड करें और आग जलाएं। जलती आग के बीच में तिरंगों को रख दे। लेकिन याद रहे बिना फोल्ड किए तिरंगों को जलाना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है।