नई दिल्ली। इस बार की जन्माष्टमी Krishna Janmashtami Date 2022 सभी कृष्ण भक्तों के लिए कुछ vishesh yog in janmastai 2022 खास लेकर आई है। जी हां ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन दो विशेष योग आ hindi news रहे हैं। जो इस श्री कृष्ण जन्मोत्सव को खास बना रहे हैं। इस साल की जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी।
आपको बता दें हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार religion भाद्रपद मास के कृष्ण dharmik news पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। जिसे हर वर्ष भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है।
रात में ही मनाते हैं जन्मोत्सव –
इस त्योहार को लेकर कई लोग मुहूर्त देखते है तो कई लोग मध्य रात्रि यानि रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाते हैं। इस दिन की पूजा रात में की जाती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने और इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है, संतान सुख की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी क्षेत्रों में उन्नति होती है।
बन रहे हैं विशेष योग ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार इस वर्ष जन्माष्टमी दो दिन बनाई जा रही है और 18 और 19 अगस्त इन दोनों ही दिन शुभ योगों का संयोग बनने वाला है। इस वर्ष 18 अगस्त, गुरुवार के दिन वृद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इतना ही नहीं वृद्धि योग 17 अगस्त को दोपहर 8ः56 से शुरू होकर 18 अगस्त की रात 8ः41 बजे तक रहेगा। इसके अलावा जन्माष्टमी पर अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा। जो 18 अगस्त की दोपहर 12ः05 से शुरू होकर रात 12ः56 बजे तक रहने वाला है। इसके साथ ही ध्रुव योग बन रहा है। जो 18 अगस्त को रात 8ः41 से शुरू होकर 19 अगस्त को रात 8ः59 तक रहेगा।