GOLD AND SILVER PRICE: आजकल सब गोल्ड और सिल्वर के शौकीन हैं। सब लोग इसे खरीदना चाहते हैं। ऐसे में आपको यह जानना बहुत जरूरी है की मार्केट में उनके रेट्स क्या चल रहे हैं। तो आइए जानते है सोने चांदी के लेटेस्ट रेट्स।
रोजाना सोने और चांदी के दाम घटते बढ़ते रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 12 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट आई है। देश में सोने का भाव 47350 हैं । यह 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम हैं ।आपको बता दे की पिछले दिनों भी सोने के दाम यही दर्ज किए गए थे। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 47,550 रुपये है, जो कल भी यही था।
हाल मार्क के द्वारा हम सोने की शुद्धता का पता लगा लगा सकते हैं।हाल मार्क ISO (Indian Standard Organization) द्वारा दिया गया हैं। इसके अनुसार 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट सोने का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता। बल्कि लोग ज्यादा इस्तेमाल 22 कैरेट सोने का करते हैं। जितना ज्यादा कैरेट होता है सोना उतना ही शुद्ध होता हैं।
क्या 24 कैरेट सोने के दाम?
देश में 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम के दाम 51650 रुपए तक पहुंच गए हैं।बीते दिन से इसमें कोई बदलाव नहीं हैं। यह सुन के भाव सांकेतिक है और इसमें कोई जीएसटी और टीसीएस शामिल नहीं हैं।
चांदी के भाव में भारी गिरावट
आज चांदी के दाम में काफी गिरावट आई है।अगर पर किलोग्राम देखा जाए तो कल सिल्वर के दाम 58900 थे और आज वो घटकर 58400 आ गए हैं।