Delhi MonkeyPox: देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बाद मंकीपॉक्स वायरस (MonkeyPox Virus) का कहर बरपने लगा है जहां पर हाल ही में राजधानी में दिल्ली में रहने वाला एक और नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स के लिए पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद तीसरा मामला मिला है।
क्या तैयारी होगी वैक्सीन
वायरस के बढ़ते प्रसार को लेकर SII के CEO अदार पूनावाला ने बताया कि, हमारी मुलाकात अच्छी रही। हम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को लगातार जानकारी दे रहे हैं। हम वैक्सीन की तैयारी कर रहे हैं। हम देखेगें कि मंकीपॉक्स के वैक्सीन की जरूरत देश में है या नहीं पर वैक्सीन पर शोध जारी है।
दिल्ली में रहने वाला एक और नाइजीरियाई व्यक्ति मंकीपॉक्स के लिए पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली में यह मंकीपॉक्स का तीसरा मामला है: आधिकारिक सूत्र
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2022