Amarnath Yatra Floods: इस वक्त की बड़ी खबर अमरनाथ धाम के मौसम को लेकर सामने आ रही है जहां पर यात्रा के बीच एक बार बाढ़ का कहर बरपा है जिसके साथ ही तालाबों और झरनों में बाढ़ की स्थिति बढ़ने पर 4000 से अधिक तीर्थयात्रियों को बाहर निकाला गया है। वहीं पर सुरक्षा के चलते अलर्ट जारी किया गया है।
आज 2100 तीर्थयात्री पहुंचे अमरनाथ यात्रा
आपको बताते चलें कि, आज भी अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अमरनाथ से 2100 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार को भगवती नगर बेस कैम्प से गुफा के लिए रवाना हुआ। 2,189 तीर्थयात्रियों का यह जत्था इस साल सबसे कम संख्या वाला है। भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को अलर्ट किया है तो वहीं पर पंचतरणी तक यात्रियों को भेजा गया है।
जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ में पवित्र गुफा के आसपास ऊंचे पहाड़ों में भारी बारिश के बाद सुरक्षाकर्मियों ने करीब 4000 तीर्थयात्रियों को क्षेत्र से सुरक्षित निकाला।
(सोर्स: ITBP) pic.twitter.com/J9004Txokq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2022
सामने आई थी पहले भी घटना
आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी अमरनाथ यात्रा के दौरान 8 जुलाई को अमरनाथ गुफा मंदिर के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों मारे गए थे। जहां पर अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हुई है जो 11 अगस्त तक खत्म होगी।