इवेंट: सम्मेलन Bhopal Today 26 July
क्या खास: खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाए जाने को लेकर व्यापारिक संगठनों का सम्मेलन, भोपाल चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित
कहांः होटल पलाश में।
समय: शाम 6ः30 बजे से।
इवेंट: नाटक
कहां: शहीद भवन में।
क्या खास: सघन सोसायटी के सौजन्य से आलोक शुक्ला के निर्देशन में नाटक, काव्य पाठ का मंचन
समय: शाम 07 बजे से।
धरना प्रदर्शन:
कहां: पुरानी विधानसभा कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह के सामने।
क्या खास: जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा।
समय: सुबह 10 बजे से धरना प्रदर्शन।
इवेंट: चित्र प्रदर्शनी mp news
कहांः मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में
क्या खास :भील चित्रकार कस्सू बारिया के चित्रों की प्रदर्शनी
समय: सुबह 11 बजे से
इवेंट: माह का प्रादर्श
कहां: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में।
क्या खास: नागालैंड के पारंपरिक शाल नेपी कोन्यक का प्रदर्शन।
समय:सुबह 11 बजे से।
इवेंट: गोदना प्रिंट प्रदर्शनी
कहां : मृगनयनी एम्पोरियम, जीटीबी काम्पलेक्स में
क्या खास: हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम के सौजन्य से गोदना प्रिंट प्रदर्शनी।
समय: सुबह 11 बजे से।
स्पेशल ट्रेन
त्योहारी सीजन को देखते हुए रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां भोपाल रेलवे द्वारा त्योहारी सीजन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। आपको बता दें ये ट्रेनें भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रीवा और अगरतला के लिए 14 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इसके अलावा यात्रियों को तकलीफ न हों इसके लिए रक्षा बंधन पर साप्ताहिक ट्रेन भी चलाई जा रही हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।