नई दिल्ली। अभी तक मीन राशि Guru Vakri 2022 में चल रहे गुरू अब इसी राशि में उल्टी चाल शुरू करने वाले हैं। Jupiter retrograde जी हां ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार बीते 13 अप्रैल को गुरु ने मीन राशि में प्रवेश किया था। जिसके बाद अब 29 जुलाई को इसी राशि में वक्री होकर उल्टी चाल शुरू कर देंगे। जो 24 नवंबर तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद ये पुन: मार्गी हो जाएंगे। गुरु की वक्री चाल से कुछ राशियों का भाग्योदय होने वाला है। आप भी जान लें कौन सी हैं वे राशियां।
वृषभ राशि —
गुरू का ये गोचर वृष राशि के 11वें भाव में वक्री होने जा रहें हैं। आपको बता दें गुरू का ये गोचर इस राशि के जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है। इन्हें नौकरी का नए ऑफर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के साथ—साथ आय में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी कार्यशैली में भी सुधार होगा।
मिथुन राशि —
वक्री अवस्था के दौरान गुरू मिथुन राशि के 10वें भाव में रहेंगे। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों की कार्यशैली में सुधार होगा। साथ ही साथ इनके लिए निवेश करने के लिए समय अच्छा है। जिससे आपको भविष्य में फायदा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
कर्क राशि —
देवगुरु बृहस्पति इस राशि के 9वें भाव में होने से इनका भाग्य चमकेगा। इनका भाग्य साथ देगा। व्यापारियों को मुनाफा होने वाला है। आय में वृद्धि होगी। साथ ही धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि —
इस दौरान गुरू कुंभ राशि के दूसरे भाव में वक्री होंगे। आपको बता दें कुंभ राशि के जातकों को कार्यस्थल जैसे दफ्तर आदि में सभी का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको उच्चाधिकारियों का विशेष साथ मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप धन संचय कर पाएंगे।