Mahatma Gandhi Statue Destroyed: पंजाब के भटिंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर सार्वजनिक पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़ दिया गया जिसकी लोगों ने कड़ी निंदा की।
जानें कब हुई घटना
आपको बताते चलें कि, यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की बताई जा रही है जहां पर अज्ञात बदमाशों ने बठिंडा की रामा मंडी के एक पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नष्ट कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर रामा मंडी थाना प्रभारी हरजोत सिंह ने बताया कि अज्ञात पर धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, इस घटना पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी, और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
बठिंडा ज़िले के रामा मंडी में एक सार्वजनिक पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात बदमाशों ने कल रात तोड़ दिया। धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है: हरजोत सिंह, प्रभारी रामा मंडी थाना, पंजाब pic.twitter.com/RcWoUUzaSm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022