YouTube Premium Subscription : सोशल मीडिया पर YouTube सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म है। यूट्यूब अपने यूजर को प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी देती है। इसके साथ ही यूट्यूट कई बेनिफिट भी देती है। लेकिन इसके लिए आपको कुछ पैसे देने होते है। लेकिन आज हम आपको इस फीचर्स को फ्री में इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का पैसा नहीं देना होगा।
एंड्रॉयड फोन में ऐसे करे इस्तेमाल
यूट्यूब के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को फ्री में इस्तेमाल करने के लिए आपको गूगल क्रोम मोबाइल ऐप जरूरत होगी। YouTube को एंड्रॉयड फोन में भी बैकग्राउंड में बिना पैसे खर्च किए चलाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ सेटिंग करनी होगी। सबसे पहले आपको YouTube को गूगल क्रोम ब्राउजर में खोलना होगा। क्रोम ब्राउजर को डेस्कटॉप व्यू में खोलना होगा। यह ऑप्शन आपको क्रोम ब्राउजर में सबसे उपर सीधे हाथ की ओर तीन बिंदू को ओपन करने से मिलेगा।
थ्री डॉट पर जाते ही आपको डेस्कटॉप साइट का ऑप्शन मिलेगा। इस पर आपक क्लिक कर दें। इसके बाद आप वीडियो चालू कर दें। इसके बाद जैसे ही वीडियो प्ले हो जाए तो होम बटन पर जाकर होम स्क्रीन पर आ जाएं। होम स्क्रीन पर आने के बाद फोन के नोटिफिकेशन को चालू करके वीडियो प्ले पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से बैकग्राउंड में ही वीडियो चलने लगेगा इसे आप ईयरफोन लगाकर सुन सकते है।
आईफोन यूजर्स ऐसे करे इस्तेमाल
आईफोन यूजर्स भी अपने आईफोन में बैकग्राउंड वीडियो चला सकते है। इसके लिए आपको अपने आईफोन में क्रोम ब्राउजर से YouTube को खोलना होगा। इसके बाद आप ऑप्शन में जाएं और रिक्वेस्ट डेस्कटॉप साइट पर क्लिक कर दें। इसके बाद कोई भी वीडियो को प्ले करके होम स्क्रीन पर चले जाएं। और इसे ऑडियो प्लेयर की तरह इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने फोन में कंट्रोल सेंटर से म्यूजिक को प्ले करना होगा।