Maharashtra Rain: देशभर में भारी बारिश का कहर बरप रहा है वहीं पर हमेशा की तरह महाराष्ट्र में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन रहे है तो वहीं पर बाढ़ की वजह से अब तक 84 लोगों की मौत हो गई है। जहां पर आने वाले दिनों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
घर-घर में घुसा पानी
आपको बताते चलें कि, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश का असर तेज है जहां पर यहां के कई इलाकों में पानी भर गया तो वहीं पर यातायात प्रभावित हुआ है। बताते चलें कि, आज भी कई इलाकों में बारिश हो रही है। बताते चलें कि, भारी बारिश से राज्य के नासिक (Nasik) और नागपुर (Nagpur) में सबसे ज्यादा बर्बादी और तबाही देखने को मिल रही है. नदियां उफान पर हैं. नदी किनारे बन घर और मंदिर सबकुछ डूब गए हैं तो वहीं नागपुर में सैलाब में एक कार डूब गई। नासिक में बाढ़ की स्थिति में स्कूल और कॉलेज बंद रहे है।
बारिश से सतर्क रहने की अपील की
आपको बताते चलें कि, महाराष्ट्र के मौसम विभाग ने पालघर, नासिक, रायगड, पुणे, सतारा और कोल्हापुर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पर कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनने पर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यहां पर लोगों को लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। बीते मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे में 97.4 मिमी बारिश हुई. बहरहाल, बाद में बारिश कुछ देर रुक गई।
जानें देश में बारिश का अलर्ट
गुजरात: राज्य में भारी बारिश के कारण राजकोट ज़िले में न्यारी बांध ओवरफ्लो हुआ।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: मनाली में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से HRTC की बसें क्षतिग्रस्त हुईं। pic.twitter.com/23X2IDgdze
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2022