भोपाल। प्रदेश में आज 43 जिलों के 214 निकायों में दूसरे Nikay Chunav 2022 चरण का मतदान चल रहा है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिसमें कुल 6 हजार 829 मतदान केंद्र बनाए mp election गए हैं। इस चरण में 49 लाख 9 हजार 280 मतदाता मताधिकार mp breaking news का उपयोग कर सकेंगे। इसमें 25 लाख 20 हजार 923 पुरूष, 23 लाख 88 हजार 65 महिला और 292 अन्य मतदाता हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह के अनुसार दूसरे चरण में 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद में मतदान होगा। मतदान ई.व्ही.एम. के माध्यम से होगा। ई.व्ही.एम. में महापौर के लिए सफेद, नगरपालिक निगम पार्षद के लिए गुलाबी, नगरपालिका परिषद पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा।
मतदाता को आयोग द्वारा निहित 20 पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र मतदान के लिए साथ में लाना अनिवार्य है। नगरपालिक निगम के लिए महापौर एवं पार्षद के निर्वाचन के लिए नोटा सहित 15 या 15 से कम अभ्यर्थी होने पर एक कंट्रोल यूनिट एवं 2 बैलट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। किसी भी पद के लिए 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलट यूनिट लगाई जाएगी। नगर पालिका और नगर परिषदों में 15 या 15 से कम अभ्यार्थी होने पर एक कंट्रोल और एक बैलट यूनिट तथा 15 से अधिक अभ्यर्थी होने पर एक अतिरिक्त बैलट यूनिट लगाई जाएगी।
इतने नगर पालिका निगम —
नगरपालिक निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना, साथ ही इसी दिन नगरपालिका परिषद बैरसिया, नरसिंहगढ़, सारंगपुर, रायसेन, बेगमगंज, मंडीदीप, आष्टा, सिरोंज, खरगोन, बड़वाह, सनावद, शिवपुरी, चंदेरी, चौरई, परासिया, बालाघाट, महिदपुर, खाचरौद, नागदा, जावरा, शुजालपुर, आगर-मालवा, देवरी, बीना, नौगांव, महाराजपुर, हटा, टीकमगढ़, सीधी, मैहर, नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा, मुलताई, धनपुरी, अनूपपुर, पसान, भिंड, गोहद, और सबलगढ़ में होगा मतदान।
इन नगर परिषदों में हो रहा मतदान —
इसी तरह नगर परिषद कुरावर, बोड़ा, पचोर, खिलचीपुर, जीरापुर, माचलपुर, तलेन, छापीहेड़ा, सांची, गैरतगंज, औबेदुल्लागंज, सुल्तानपुर, उदयपुरा, जावर, कोठरी, इछावर, नसरूल्लागंज, बुदनी, रेहटी, शाहगंज, कुरवाई, लटेरी, शमशाबाद, कसरावद, करही पाडल्याखुर्द, बिस्टान, मूंदी, पंधाना, माण्डवा, मेघनगर, ठीकरी, निवाली बुजुर्ग, चाचौड़ा बीनागंज, कुंभराज, आरोन, मधुसूदनगढ़, बैराढ़, कोलासर, करेरा, पिछोर, पोहरी, मगरौनी, मुगावली, ईसागढ़, पिपरई, भांडेर, सेंवढ़ा, इंदरगढ़, शाहपुरा, मझौली, कटंगी, पाटन, बड़कुही, लोधीखेड़ा, पिपलानारायणवार, चांदामेटा बुटारिया, बिछुआ, चांद, न्यूटन चिखली, छपारा, केवलारी, कटंगी, लांजी, बरही, तराना, माकडोन, उन्हेल, नयागांव, जावद, डिकेन, रतनगढ़, सिंगोली, सरवनिया, महाराज, मनासा, कुकड़ेश्वर, रामपुरा, अठाना, नामली, पिपलौदा, बड़ावादा, धामनोद, पानखेड़ी, अकोदिया, पोलायकलां, कानड, नलखेड़ा, सुसनेर, सोयतकलां, बडागांव, मल्हारगढ़, नारायणगढ़, पिपल्यामंडी, सीतामउ, शामगढ़, सुवासरा, भानपुरा, गरोठ, भैंसेदा, टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्छ, पीपलरावां, बंडा, शाहगढ़, राहतगढ़, मालथौन, बांदरी, बरोदियाकला, बारीगढ़, लवकुश नगर, चन्दला, मढ़ीमलहरा, बिजावर, सटई, बड़ामलहरा, धुवारा, बस्कवाहा, पटेरा, तेंदूखेड़ा, बड़ागांव धसान, कारी, जतारा, पलेरा, लिधौरा, जैरोन, पृथ्वीपुर, पवई, अमानगंज, गुन्नौर, गोविन्दगढ़, गूढ़, मनगंवा, सिरमौर, बैकुन्ठपुर, सेमरिया, त्यौंथर, चाकघाट, डभौरा, मझौली, चुरहट, रामपुर नैकिन, नागौद, रामपुर बघेलान, न्यू रामनगर, अमरपाटन, कोटर, बनखेड़ी, माखननगर, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी, बैतूल बाजार, ब्योहारी, खांड, बकहो, मानपुर, बनगवां (राजनगर), डोला, डूमरकछार, फूफ, अकोड़ा, मौ, मेहगांव, गोरमी, मालनपुर, विजयपुर, बानमोर, झुण्डपुरा, कैलारस, और जौरा में होगा मतदान।