उत्तर प्रदेश। PAC ‘Convocation Parade Ceremony-2022’ of Recruit Constables इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में पी.ए.सी. रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022’ (PAC ‘Convocation Parade Ceremony-2022’) में हिस्सा लिया।
सीएम योगी ने कही ये बात
इसे लेकर सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, होनहार जवानों को पुलिस बल का हिस्सा बनने से रोकने के लिए कैसे उन कंपनियों को समाप्त करते हुए इन नौजवानों को प्रदेश और देश की सेवा से वंचित करने का प्रयास किया गया था।एक शरारत के तौर पर उत्तर प्रदेश PAC बल को समाप्त करने की जो साजिशें हो रही थीं इसके बाद 54 कंपनियों को समाप्त कर दी गई थीं। आज जब मैं परेड देख रहा था तो मुझे एहसास हुआ कि उत्तर प्रदेश की सुरक्षा में सेंध लगाने की कितनी बड़ी साजिश थी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में पी.ए.सी. रिक्रूट आरक्षियों के ‘दीक्षांत परेड समारोह-2022’ में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/97GE5gbTJk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022