नयी दिल्ली।Delhi Rain Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह उमस भरी रही और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस मौसम में सामान्य तापमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता दर 75 प्रतिशत रही।
मौसम विभाग ने जताए पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। दिल्ली में दिन के समय अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर ‘संतोषजनक’ (86) श्रेणी में दर्ज किया गया।गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।
11/07/2022: 11:45 IST; Light intensity rain/drizzle would occur over and adjoining areas of NCR ( Manesar) Deoband, Muzaffarnagar, Modinagar (U.P.) Sadulpur (Rajasthan) during next 2 hours. pic.twitter.com/eSbZBT9oGB
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) July 11, 2022
जानें दोपहर मौसम की अपडेट
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तस्वीरें राजपथ की हैं।
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। तस्वीरें इंडिया गेट इलाके की हैं। pic.twitter.com/J4tCLN6joy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 11, 2022
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तस्वीरें विजय चौक की हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश हुई। तस्वीरें इंडिया गेट इलाके की हैं।