Pilibhit Road Accident : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर हरिद्वार से लखीमपुर खीरी जा रही एक डीसीएम पीलीभीत में अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं पर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानें क्या है पूरा हादसा
आपको बताते चलें कि, आज सुबह लखीमपुर खीरी के गोला का रहने वाला एक परिवार बेटी की शादी के बाद हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान अचानक गजरौला में अचानक बेकाबू होकर डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। बता दें कि, डीसीएम में कुल 15 लोग सवार थे। जहां पर यह हादसा भोर में चार बजे के करीब हुआ। बता दें कि, हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
गजरौला थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे एक हादसा हुआ। DCM में 17 लोग हरिद्वार से गोला लौट रहे थे जिसका एक्सीडेंट होने से मौके पर ही 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायल 7 लोगों में से 2 को बरेली रेफर किया गया है और अन्य का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है: पुलकित खरे, DM, पीलीभीत pic.twitter.com/wwoTMaq9vS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
सीएम योगी ने जताया दुख
इस दर्दनाक हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत की वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उपचार कराने का निर्देश दिया है। pic.twitter.com/cFd0xw4o7p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022