नयी दिल्ली। Delhi NCR Weather Update राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने जारी किए पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मंगलवार को दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। आसमान मुख्यतौर पर साफ रहेगा।
21/06/2022: 10:30 IST; Thunderstorm with light to moderate intensity rain and gusty winds with speed of 30-40 Km/h would occur over and adjoining areas of entire Delhi ( Safdarjung, IGI Airport), NCR ( Loni Dehat, Hindon AF Station, Ghaziabad, Indirapuram, Noida, Gurugram,
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) June 21, 2022
प्रदूषण केंद्र की जानकारी
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। सुबह साढ़े नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 132 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।