रायपुर:मानसून आने के साथ ही खतरे की घंटी(CG WEATHER TODAY) भी आई है दरअसल मौसम विभाग ने अलर्ट(MONSOON HIGH ALERT) जारी करते हुए कहा है।प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ भी चलने की संभावना है।इसके साथ ही 16 जून को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।इसके बाद वर्षा का सिलसिला प्रदेश में लगातार बने रहने की सम्भावना है।वहीं विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 5 दिन की मौसम की चेतावनी जारी की है।मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते बस्तर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है। छ्त्तीसगढ़ मौसम विभाग (CG Weather Department) ने आज 15 जून 2022 से 5 दिनों की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश हो सकती है।
5 दिनों का मानसून देखें एक क्लिक में-MONSOON HIGH ALERT
सीजी मौसम विभाग (CG Weather alert) के अनुसार, 15 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बिलासपुर संभाग के कई जिलों और बस्तर संभाग में भी बरसात होगी। मानसून की सक्रियता अब बढ़ने लगी है और प्रदेश में इसी हफ्ते पहुंचने के आसार हैं। विभाग का 20 जून के बीच मानसून के प्रदेश में पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। पहले 11 जून तक मानसून आने की संभावना जताई थी। मानसून दक्षिण गुजरात में पहुंच गया है और दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता भी अब बढ़ने लगी है, ऐसे में इसी सप्ताह में मानसून की दस्तक हो सकती है।
छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 5 दिन की मौसम की चेतावनी-MONSOON HIGH ALERT
MONSOON HIGH ALERT