BHOPAL: हरियाणा के पंचकुला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स(Khelo India Youth Games) में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्राफी अपने नाम कर ली है। इस वर्ष खेलो इंडिया गेम्स में देशज खेलों के साथ पहली बार मलखभं को भी जोड़ा गया है। मध्यप्रदेश की टीम 5 स्वर्ण, 5 रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक जीत कर ओवरऑल चैम्पियन बनी हैं। खेलों इंडिया में मध्यप्रदेश की बालिका टीम को ओवरऑल परफार्मेन्स के लिए स्वर्ण पदक तथा बालकों को रजत पदक मिला है। मध्यप्रदेश के पंकज गारगामा ने सबसे अधिक तीन स्वर्ण पदक जीते है। पंकज ने हैगिंग, रोप मलखंब में एक-एक स्वर्ण और ओवरऑल में एक स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त सिद्धि गुप्ता ने पोल मलखंब में स्वर्ण पदक, प्रणव कोरी ने पोल मलखंब में रजत पदक तथा इंद्रजीत नागर ने रोप और हैगिंग मलखंब में एक-एक रजत तथा ऑलराउंड में कांस्य पदक हासिल किया है। मध्यप्रदेश टीम की हर्षिता कनाडकर पोल मलखंब में स्वर्ण पदक तथा रोप मलखंब में कांस्य पदक जीता है।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोदरा राजे सिंधिया ने सभी खिलाडियों को ओवरऑल चैम्पियन बनने की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हमारे खिलाड़ी देशज खेल में 12 पदक हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने वर्ष 2005 में पारंपरिक खेल मलखंब को राज्य खेल घोषित करने पर मुख्यमंत्री शिवराज का आभार व्यक्त किया है।
इस गेम्स में मध्यप्रदेश की टीम 12 पदक जीत कर ओवरऑल चैम्पियन बनी
‘राज्य शिखर सम्मान’ समारोह थोड़ी देर में: कला, संस्कृति एवं साहित्य क्षेत्र की 15 हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित
MP Shikhar Samman 2025: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा "राज्य शिखर सम्मान" समारोह गुरुवार, 13 फरवरी को शाम 6:30 बजे...