भोपाल। बीते दिन महिला पर Bhopal Women’s Attack ब्लेड से हमला करने वाले बादशाह को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अब बादशाह पर NSA की कार्रवाई होगी। जिसके लिए DGP के निर्देशन पर SIT गठित की गई है। इसके बाद अब जल्द से जल्द अपराधी को सजा मिलेगी। आपको बता दें बादशाह ने महिला के चेहरे पर ब्लेड मारी थी। जिसके बाद उसके चेहरे पर 118 टांके आए थे।
क्या था मामला —
गौरतलब है कि बीते दिन शहर में एक युवति पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया था। आपको बता दें हमलावरों ने बीती दिन युवती के चेहरे को ब्लेड से चीर दिया था। जिसमें आंख से लेकर माथे तक गंभीर चोट महिला को गंभीर चोट आई थी। महिला को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया था। जिसके बाद महिला के चेहरे पर 118 टांके आए थे। घटना के बाद टीटी नगर पुलिस ने की कर्रवाई करते हुए आरोपियों का गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद आरोपियों के घरों को तोड़ने की भी कार्रवाई की गई थी।
भोपाल में सीमा सोलंकी जी पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी बादशाह बेग पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है जो कि जल्द चालान पेश करेगी।@DGP_MP @mohdept pic.twitter.com/Xzrzkpfy67— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) June 13, 2022