Digital Rape : उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में एक मासूम बच्ची जिसकी उम्र 3 साल है उसके साथ रेप (Digital Rape) होने का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ यह शर्मनाक हरकत प्ले स्कूल में हुई है। बच्ची के साथ प्ले स्कूल में डिजिटल रेप (Digital Rape) होने की वादात हुई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से लगे नोएडा में रहने वाले एक आयकर विभाग के अधिकारी की 3 साल की बेटी एक प्ले स्कूल में पढ़ती है। पीडिता ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज की है। शिकायत में बताया है कि उनकी बच्ची के साथ डिजिटल रेप (Digital Rape) हुआ है। पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बच्ची ने अपने परिजनों को बताया था कि उसके साथ स्कूल में गलत काम हुआ है। बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही बच्ची आरोपी को पहचान नहीं पाई है।
क्या होता है डिजिटल रेप (Digital Rape)
कानून के अनुसार डिजिटल रेप (Digital Rape) का मतलब यह नहीं होता है कि किसी लड़की या लड़के का यौन शोषण (Digital Rape) इंटरनेट के जरिए किया जाए। दरअसल डिजिटल रेप (Digital Rape) का अर्थ होता है कि जब कोई किसी महिला या लड़की का किसी वस्तु से उत्पीड़न करे। डिजिटल रेप (Digital Rape) कानून निर्भया केस के बाद 2012 में जोड़ा गया था। अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली, इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है। दरअसल, डिजिटल रेप (Digital Rape) से जुड़ी घटनाओं में महिला के प्राइवेट पार्ट में फिंगर्स का इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि निर्भया कांड के बाद से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों में सख्ती कर दी गई है। साथ ही डिजिटल रेप (Digital Rape) में भी बेहद सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।