NHAI Guinness World Record: देश के नाम एक उपलब्धि आई है जहां पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है जहां पर एनएचएआई ने 105 घंटे 33 मिनट में 75 किलोमीटर की एक सिंगल लेन का निर्माण किया है जिसके चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है।
मंत्री गडकरी ने किया ट्वीट
इस बड़ी उपलब्धि को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, इस सिंगल लेन का निर्माण 3 जून से 7 जून तक किया गया था जिस दौरान सड़क के निर्माण में महज 105 घंटे 33 मिनट लगे और यह सिंगल लेन सड़क बन कर तैयार हो गई. इस सड़क के निर्माण से एनएचएआई ने एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। बता दें कि, 75 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। बता दें कि,यह निर्माण महाराष्ट्र में अमरावती से अकोला के बीच में नेशनल हाईवे-53 पर हुआ है जो राज पाथ इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड और जगदीश कदम ने किया है।
NHAI successfully completed a Guinness World Record by constructing 75 Km continuous bituminous concrete in single lane on the section of NH-53 b/w Amravati to Akola in a record time of 105 hours & 33 minutes: Union Minister Nitin Gadkari
(Source: Nitin Gadkari’s Twitter handle) pic.twitter.com/IOwKpRFyxS
— ANI (@ANI) June 7, 2022
मजदूरों को दिया धन्यवाद
आपको बताते चलें कि, इस विश्व रिकॉर्ड पर मंत्री गडकरी ने भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया और साथ ही उन्होंने सभी इंजीनियर, कर्मचारी, मजदूरों का धन्यवाद किया। बताते चलें कि, इसके निर्माण में 800 कर्मचारी और 720 मजदूर काम पर लगे थे। यह काम बिना ज्यादा देर रूके लगातार हुआ है।