India Weather Update: देशभर के मौसम में चक्रवात तूफान असानी (Cyclone Asani) ने अपना असर कई राज्यों में दिखाना शुरू कर दिया है वहीं पर आने वाले दिनों में मौसम की क्या स्थिति क्या होगी इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जारी किए है।
जानें क्या है मौसम विभाग की अपडेट
आपको भारतीय मौसम विभाग (IMD) की अपडेट देते चलें तो, IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि, 13 से 14 मई तक, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति विकसित हो सकती है। एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 16 मई के आसपास आ रहा है, और उसके बाद दिल्ली में बारिश होने की संभावना है।
13 से 14 मई तक, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति विकसित हो सकती है। एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 16 मई के आसपास आ रहा है, और उसके बाद दिल्ली में बारिश होने की संभावना है: IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि, दिल्ली pic.twitter.com/N8Lw2ThZan
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 11, 2022