Rajasthan Recruitment New Rule: हाल ही में राज्य से भर्ती परीक्षाओं (Recruitment) को लेकर सरकार द्वारा नए नियम बनाए जाने की खबर सामने आई है जिसमें अब भर्ती बोर्ड स्टाफ सलेक्शन कमिशन (SSC) की तर्ज पर काम करेगा। जहां विभिन्न पदों के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाएंगी।
जानें किन पदों पर की तैयारी
आपको बताते चलें कि, प्रदेश में अब पटवारी, क्लर्क, वीडीओ जैसे पदों के लिए यह नए नियम जारी किए गए है। जिसमें बताया कि, एक जैसी पात्रता वाली अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अब एक ही पात्रता परीक्षा होगी। ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, मंत्रालयिक कर्मचारी के पद इसमें शामिल है।
कैबिनेट में लिया फैसला
आपको बताते चले कि, राजस्थान सरकार की कैबिनेट में बीते दिन मंगलवार को राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा (समान पात्रता परीक्षा) नियम, 2022 बनाने को लेकर मंजूरी बनी है। जिसमें इस नियम को लागू किया अब जाएगा।